बुलंदशहर के खुर्जा में ई-रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला, नहर पटरी पर खून से लथपथ तड़पता मिला कासिम
यूपी क्राइम न्यूज
बुलंदशहर स्थित खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक पर देर रात जानलेवा हमला हुआ. उसे धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल अवस्था में नहर पटरी पर पाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
UP Crime News: बुलंदशहर स्थित खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा नहर पटरी पर शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. यहां एक ई-रिक्शा चालक खून से लथपथ गंभीर हालत में पड़ा मिला. उसके गले और कलाई पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान थे.
PRV 112 को मिली सूचना, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10 बजे राहगीरों ने PRV 112 पर सूचना दी कि मुंडाखेड़ा नहर पटरी के पास एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है. सूचना मिलते ही खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के मुताबिक हमले में काफी खून बह गया था, लेकिन फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर और सामान्य बताई जा रही है.
कासिम के रूप में हुई घायल की पहचान
घायल की पहचान मुंडाखेड़ा निवासी कासिम के रूप में हुई. पूछताछ में घायल ने अपनी पहचान मुंडाखेड़ा निवासी कासिम के रूप में बताई है. वह पेशे से ई-रिक्शा चलाता है. प्रारंभिक जांच में उसके गले और कलाई पर धारदार हथियार से वार किए जाने की पुष्टि हुई है.
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट को मौके पर भेजा गया. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. सीओ के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. पुलिस अब रंजिश, लूटपाट या किसी अन्य विवाद समेत सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घटनास्थल और घायल से मिली जानकारी के आधार पर वारदात की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: गोंडा SP पर भड़के मंत्री संजय निषाद, बोले- 'इतना फोर्स क्यों?' पुलिस वहां लगाओ जहां विरोधी कुछ न कर पाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए