गोंडा SP पर भड़के मंत्री संजय निषाद, बोले- 'इतना फोर्स क्यों?' पुलिस वहां लगाओ जहां विरोधी कुछ न कर पाएं
गोंडा में पार्टी कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के संजय निषाद
गोंडा में पार्टी कार्यकर्ता विनोद साहनी की हत्या के बाद सर्किट हाउस पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद भारी पुलिस फोर्स देखकर एसपी अभिषेक पर भड़क गए. उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि इतना फोर्स क्यों लगा दिया गया है, जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है.
UP Political Controversy: गोंडा में पार्टी कार्यकर्ता विनोद साहनी की हत्या के बाद सर्किट हाउस पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद वहां भारी पुलिस फोर्स देखकर एसपी अभिषेक पर भड़क गए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पूरे सर्किट हाउस को चारों तरफ से क्यों घेर लिया गया है. मंत्री ने सवाल किया, 'अरे इतना फोर्स क्यों लगा दिए हो यहां पे? पूरे सर्किट हाउस को चारों तरफ से घेर लिए हो. ये सरकार की छवि खराब कर रहे हो आप लोग. इतना फोर्स लगा के क्या दिखाना चाहते हो?'
'इतना फोर्स लगा दिया, लगता है सारे हमारे लोग गुंडे-बदमाश थे'
मंत्री संजय निषाद ने कहा, 'अरे, सरकार है ना हम लोग. यहां नहीं बुलाया तो गांव जाएं, विपक्षी लोग आगजनी करा देंगे. विरोधी लोग बताएं, तुम्हारा सपा का मंत्री वहां कैसे पहुंच गया? क्या करा रहे हो भाई? सरकार की छवि क्यों खराब कर रहे हो?' उन्होंने आगे कहा, 'इतना फोर्स लगा दिया, लगता है सारे हमारे लोग पहले गुंडे-बदमाश थे, कातिल थे. आज ये सरकार में क्या करा रहे हैं? क्यों करा दिया इतना फोर्स? बताओ'
'मैं लगातार फोन किया हूं कि मैं नहीं आऊंगा तो आंदोलन चलेगा'
मंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि उनके लोग शांतिपूर्वक हैं और परिवार को बुलाकर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, 'मैंने कहा भी कि मेरे लोग शांतिपूर्वक यहां पहले ही परिवार को बुलाया जाएगा, कार्रवाई की जाएगी. मैं लगातार फोन हुआ हूं कि मैं नहीं आऊंगा तो जिस तरह मेरठ में आंदोलन हुआ, ऐसे महीना चलेगा. समाज के लोग विरोधी को आप लोग सब अवसर दे देते हो. वो एक महीना चलेगा ना. सपा के लोग आएंगे, सरकार के खिलाफ करेंगे. मैं करूंगा.' मंत्री ने अधिकारियों पर कार्रवाई की बात भी कही. उन्होंने कहा, 'जो अधिकारी दोषी होगा, जहां जो कार्रवाई होगी, उसके खिलाफ इतनी करूंगा ना. अगर कार्रवाई होती तो तीन महीने पहले मैंने लेटर लिखा था कि ऐसे-ऐसे. उसके साथ मैं खुद ही उसको बुलवाया था और नहीं हुआ तो नाराज होके दूसरी तरफ चला गया. क्या देख लो, क्या जाए, बताओ.'
'आगजनी न हो, विरोधी लोग कुछ न कर पाएं, वहां फोर्स लगाओ'
संजय निषाद ने पुलिस फोर्स की तैनाती को लेकर कहा, 'मीडिया है, इतना-इतना फोर्स वहां पर लगाना, जहां पर आगजनी ना हो, विरोधी लोग कोई वहां कुछ ना कर पाए, दूसरी घटना ना हो. फोर्स जहां लगाना वहां लगाए. उन्होंने एसपी से पूछा कि ये तो गलत था ना, बताओ?' उन्होंने अधिकारियों को टाइट करने की बात कहते हुए कहा, 'मैडम, आप तो हमारे अधिकारियों को टाइट करो. ये लोग गलत सूचना देते हैं आपको, इनको हटवा दो यहां से तुरंत, कोई सूचना नहीं दे रहे हैं.'
'परिजन आ रहे थे, विरोधी जाके तुम्हारे पूर्व मंत्री सपा का जाके रोक दिया'
मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ लोगों का खड़ा होना स्वाभाविक है. उन्होंने सवाल किया, 'बताओ, परिजन आ रहे थे. विरोधी जाके तुम्हारे पूर्व मंत्री सपा का जाके उसे रोक दिया. बताओ गांव में जाके पब्लिक को कैसे रोक लोगे? बताओ भाई, पब्लिक रोक पाएंगे क्या?' उन्होंने कहा, 'बताओ इस गांव में घटना हुई है तो जो भाई पीड़ित परिवार के साथ तो दुनिया रहेगी, रहेगी ना. उसको रोक क्यों वो बढ़ा रहे हैं? तुम्हारा कोई अधिकारी कह रहा नहीं साहब चार-पांच आइए, सारे लोग गांव भेज दीजिए. तो क्या चला रहे हो? सरकार की छवि ठीक नहीं था. ये शांति कराओ किसी तरीके से. इलेक्शन से पहले ये सब लाशों की राजनीति करने वाले विपक्ष के लोग हैं.
यह भी पढ़ें: UP में बुजुर्गों के लिए खुशखबरी! योगी सरकार ला रही नई पॉलिसी, जानिए किस-किस शहर में मिलेगी सुविधा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए