पटना में मुठभेड़ में घायल बदमाश मोहम्मद हैदर की मौत, थानाध्यक्ष सहित दो पुलिसकर्मी इलाजरत, जानिए पूरा मामला…

Updated:
विज्ञापन

मोहम्मद हैदर की फाइल फोटो

Patna News: पटना के मसौढ़ी में किडनैपिंग केस के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग करने वाला अपराधी एनकाउंटर में ढेर हो गया. इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि पुलिस ने अपहृत युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया.

विज्ञापन

पटना से नीतीश सिंह की रिपोर्ट
Patna News :
पटना के मसौढ़ी थाने से करीब 400 मीटर दूर मणिचक तालाब के पास शुक्रवार शाम करीब 7:15 बजे किडनैपिंग केस के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान अपराधियों की फायरिंग में मसौढ़ी थाने के अपर थानेदार राहुल कुमार और एएसआई संजय कुमार घायल हो गए.

दोनों ओर से करीब 12 राउंड गोलियां चलीं. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी हैदर को गोली लग गई और वह मौके पर ही ढेर हो गया. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अपहृत युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया. हालांकि अन्य अपराधी मौके से फरार हो गए. सूचना के अनुसार घायल अपराधी को चार अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

दो पुलिसकर्मी घायल

इस मुठभेड़ में मसौढ़ी के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि एएसआई संजय कुमार के हाथ में गोली के छर्रे लगे. दोनों को इलाज के लिए पटना एम्स भेजा गया है.

बदमाश फरार, एक की मौत

मुठभेड़ के बाद एक बदमाश मौके से फरार हो गया. वहीं मुठभेड़ में बदमाश मोहम्मद हैदर को भी गोली लगा और उसकी मौत हो गई है.

अपहृत युवक सुरक्षित मिला

फायरिंग के दौरान बदमाश अपहृत युवक को छोड़कर फरार हो गए. युवक किसी तरह पुलिस गाड़ी तक पहुंचा और सुरक्षित बच गया.

ऑनलाइन लेनदेन से जुड़ा मामला

सूत्रों के अनुसार यह पूरा मामला ऑनलाइन मोबाइल खरीद-बिक्री से जुड़ा बताया जा रहा है. बदमाशों ने मोबाइल खरीदने के बहाने युवक को बुलाकर उसका अपहरण कर लिया था.

सादे लिबास में थी पुलिस टीम

बताया जाता है कि पुलिस टीम सादे लिबास में बदमाशों का पीछा कर रही थी, इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें ग्रामीण समझकर फायरिंग शुरू कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और छापेमारी जारी है.

ALSO READ: बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली की बड़ी साजिश नाकाम, सेटिंग गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन