ePaper

Deoghar Building Collapse: देवघर में इमारत गिरने के बाद मची चीख-पुकार, रेस्क्यू में जुटी एनडीआरएफ की टीम

Updated at : 07 Jul 2024 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
deoghar building collapse rescue operation ndrf

मलबे से निकाले जाने के बाद महिला का उपचार करते डॉक्टर और परिजन के फंसे होने की वजह से विलाप करती बुजुर्ग महिला. फोटो : प्रभात खबर

Deoghar Building Collapse: देवघर में एक तीन मंजिली इमारत गिर गयी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई. एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

विज्ञापन

Deoghar Building Collapse: देवघर में सीता होटल के पास एक तीन मंजिली इमारत ढहने के बाद मलबे से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं. स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत अभियान शुरू किया. 3 बच्चों को लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया.

एनडीआरएफ की टीम सावधानी से चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को बुलाया. मजदूरों को भी बुलाया गया. मलबा हटाने का काम शुरू हुआ. इस दौरान मलबे में फंसे लोगों की चीख-पुकार की आवाजें आतीं रहीं. एनडीआरएफ की टीम बड़ी सावधानी से मलबा हटाने के काम में जुटी है.

घायलों को सदर अस्पताल ले जाने के लिए तैयार एंबुलेंस. फोटो : प्रभात खबर

मकान गिरने की सूचना मिलने पर पहुंचे सांसद डॉ निशिकांत दुबे

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ गोड्डा के सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता डॉ निशिकांत दुबे भी घटनास्थल पर पहुंचे. सांसद ने देवघर एम्स के डायरेक्टर से बात की और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था के लिए कहा. डायरेक्टर ने कहा कि अस्पताल में बेड की व्यवस्था हो जाएगी. घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा.

प्रशासन ने मलबे से निकाले गए लोगों को सदर अस्पताल भेजा

उधर, जिला प्रशासन ने मलबे से रेस्क्यू किए गए लोगों को सदर अस्पताल भिजवाया. अब तक 4 लोगों को मलबे से निकाला गया है. इसमें 3 लोगों की मौत हो गई. एनडीआरएफ की टीम दीवार को तोड़कर उसके नीचे फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है. भारी संख्या में लोग वहां मौजूद हैं. हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ.

Also Read

Big Breaking News: बाबानगरी देवघर में सुबह-सुबह हुआ बड़ा हादसा, 3 मंजिली इमारत गिरी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola