पटना में जोमैटो रिफंड के नाम पर साइबर ठगी, बदमाशों ने उड़ाए लाखों रुपये

Updated:
विज्ञापन
patna news

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना में जोमैटो रिफंड के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है. बदमाशों ने लोगों को झांसे में लेकर बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ा लिए. साइबर थाने में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
पटना में साइबर बदमाश लगातार नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. गांधी मैदान इलाके के रहने वाले सैयद जावेद अशरफ के खाते से 2.42 लाख रुपये की निकासी कर ली गई.

उन्होंने जोमैटो से खाना ऑर्डर किया था, लेकिन खाना सही न लगने पर उसे वापस कर दिया. इसके बाद उन्होंने गूगल पर जोमैटो रिफंड का नंबर खोजकर कॉल किया और रिफंड की प्रक्रिया के लिए जानकारी दी. इसी दौरान साइबर बदमाशों ने उन्हें झांसे में लेकर खाते से दो बार में 2.42 लाख रुपये निकाल लिए. पीड़ित ने इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

मोबाइल हैक कर किया लाखों की ठगी

दूसरे मामले में फुलवारीशरीफ के रहने वाले शौकत अली का मोबाइल फोन हैक कर लिया गया और उनके खाते से दो बार में 1.90 लाख रुपये की निकासी कर ली गई.

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने किसी भी प्रकार की बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं की थी, इसके बावजूद उनके खाते से पैसे निकल गए. इस मामले में भी साइबर थाने में केस दर्ज कराया गया है.

ALSO READ: बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली की बड़ी साजिश नाकाम, सेटिंग गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन