दानापुर में निकली साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन
साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा दानापुर में निकली

दानापुर में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरा शहर बाबा के जयकारों से गूंज उठा.

विज्ञापन

Patna News: गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर मंगलवार को छावनी परिषद कार्यालय स्थित साईं अंगना मंदिर द्वारा साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा निकाली गई. गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर साईं बाबा के जयकारों से गूंज उठा. भक्त भक्ति गीतों पर झूमते हुए बाबा की पालकी के साथ नगर भ्रमण करते नजर आए.

21 महिलाओं ने उतारी बाबा की आरती

शोभायात्रा से पहले मंदिर परिसर में सद्गुरु साईनाथ और पालकी की 21 महिलाओं द्वारा भव्य आरती की गई. इसके बाद परम श्रद्धेय गुरुजी का स्वागत गान प्रस्तुत किया गया. पुजारी दयानंद पांडेय ने पालकी की विधिवत पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ कराया.

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा

साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर सदर बाजार, थाना मोड़, इमलीतल, चौधराना, अवस्थी घाट, तकियापर, मेन रोड, गाभतल, गोलापर और बस पड़ाव होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुई. इस दौरान पालकी को कंधा देने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया. कई भक्त पालकी उठाने के लिए आगे आने को उत्सुक नजर आए.

जगह-जगह श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

शोभायात्रा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने साईं सेवकों का स्वागत किया. कई जगहों पर ठंडा पानी, शर्बत और नाश्ते की व्यवस्था की गई थी. वहीं, कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बाबा की पालकी का स्वागत किया और आरती उतारी.

2003 से निकाली जा रही है पालकी यात्रा

साईं सेवक छोटे लाल ने बताया कि वर्ष 2003 से साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा नगर में निकाली जा रही है. वर्ष 2013 से यह यात्रा गाजे-बाजे के साथ भव्य रूप से आयोजित की जा रही है. शोभायात्रा में सीईओ वरुण कुमार, पिंकी कुमारी, धीरज यादव, भाई सनोज यादव, शंकर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. इस अवसर पर साईं सेवक अरविंद बिहारी, दीपू केसरी, पप्पू यादव, आशीष कुमार, संजय, राम बाबू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.


विज्ञापन
Sanjay Kumar Danapur

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Danapur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन