एम्स देवघर में मरीजों के लिए सेवा काउंटर और वेटिंग लाउंज शुरू
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 13 Jun 2026 7:16 AM
सेवा काउंटर और वेटिंग लाउंज का उद्घाटन करते हुए
Deogarh News: आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को बेहतर सुविधा देने के लिए एम्स देवघर में 24×7 सेवा काउंटर और वेटिंग लाउंज की शुरुआत की गई है. आयुष्मान भारत सहित अन्य सरकारी योजनाओं के मरीजों को मिलेगा फायदा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट
Deogarh News: एम्स देवघर में आयुष्मान भारत योजना के तहत आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए 24×7 सेवा काउंटर और वेटिंग लाउंज की शुरुआत की गई है. यह सुविधा अस्पताल भवन में इमरजेंसी ब्लॉक के पास स्थापित की गई है, जिसका उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले मरीजों को एक ही स्थान पर सभी जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराना है. इस सुविधा का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक सह सीइओ प्रो(डॉ) नितिन एम गंगने, डीन एकेडमिक्स प्रो(डॉ) हरमिंदर सिंह और मेडिकल सुप्रीटेंडेंट प्रो(डॉ) राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक, अधीक्षण अभियंता, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.
मरीजों को क्या लाभ मिलेगा
नए सेवा काउंटर से आयुष्मान भारत योजना के मरीजों को अब 24 घंटे सहायता मिलेगी. यहां पंजीकरण, योजना से जुड़ी जानकारी, इलाज प्रक्रिया और अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी. इससे मरीजों को अलग-अलग काउंटरों पर भटकने की परेशानी नहीं होगी और पूरी प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी बनेगी.
दूर-दराज के मरीजों को राहत
अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह सुविधा विशेष रूप से ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी. समय पर सहायता मिलने से मरीजों को इलाज में तेजी और सुविधा दोनों मिलेंगी. अधिकारियों ने मरीजों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है. नई व्यवस्था से एम्स देवघर की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त और आधुनिक होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बारिश में नहीं रुकेगा सफर, NHAI ने शुरू किया ड्रेनेज सफाई का विशेष अभियान
यह भी पढ़ें: Dhanbad: युवा संगम में मध्य प्रदेश का 56 सदस्यीय दल पहुंचा IIT धनबाद, झारखंड की संस्कृति से हुए रू-ब-रू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










