मधुपुर महिला महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ खुला मोर्चा, छात्राओं ने उठाई महिला प्राचार्य की मांग
धरना प्रदर्शन करते छात्र संघ के सदस्य | Prabhat Khabar Network
मधुपुर महिला महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर छात्रों ने धरना दिया। मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
मधुपुर: प्रखंड के राजाभिट्ठा स्थित मधुपुर महिला महाविद्यालय में सोमवार को झारखंड छात्र मोर्चा के तत्वाधान में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में महिला प्राचार्य की नियुक्ति की मांग उठायी.
विद्यार्थियों ने बताया कि वर्तमान में प्रभारी प्राचार्य उनके साथ उचित व्यवहार नहीं करते हैं और नियमित रूप से महाविद्यालय भी नहीं आते हैं. प्रदर्शन के दौरान भी प्रभारी प्राचार्य कॉलेज में मौजूद नहीं थे. कहा कि स्थानीय छात्राओं की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा है. अगर जल्द प्रभारी प्राचार्य को नहीं हटाया गया तो आंदोलन को और तेज करते हुए दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन के बाद सभी छात्र-छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठ जायेंगे.
मौके पर झारखंड छात्र मोर्चा के जिला सचिव उमर बंटी, छात्र युवा मोर्चा के अध्यक्ष धीरज कुमार, शहनवाज नूर, सोनू कुमार दास, अनीश खान, हर्ष सिंह राजपूत, आदित्य, नेहा परवीन, सबला, मुस्कान कुमारी, राखी कुमारी, नंदनी कुमारी आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए