न्यू सेंट जेवियर्स विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Updated:
विज्ञापन
प्रदर्शनी देखते अतिथि | Prabhat Khabar Network

प्रदर्शनी देखते अतिथि | Prabhat Khabar Network

मधुपुर के न्यू सेंट जेवियर्स विद्यालय में छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी के जरिए पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी नवाचार का संदेश दिया। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

मधुपुर: शहर के कुंडू बंगला स्थित न्यू सेंट जेवियर्स विद्यालय परिसर में सोमवार को छात्र-छात्राओं की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी का उद्घाटन देवघर जिला फुटबाॅल संघ के सचिव विद्रोह कुमार मित्रा, प्रज्ञा शिशु मंदिर के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार व स्कूल के अध्यक्ष दिनेश कुमार मोदी ने संयुक्त रूप से किया.

प्रदर्शनी में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विज्ञान व तकनीक पर आधारित आकर्षक और नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किया. वहीं, शिक्षकों ने पूर्व निर्धारित विषयों पर स्कूलों को मॉडल तैयार करने का कार्य दिया था. जिसे बच्चों ने अपनी रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और बौद्धिक क्षमता के साथ साकार किया.

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, जल प्रबंधन, विजन के सिद्धांतों व दैनिक जीवन में उपयोगी तकनीकी नवाचारों से जुड़े मॉडल प्रदर्शित किया. अतिथियों ने प्रत्येक मॉडल का अवलोकन कर छात्रों को उसके वैज्ञानिक सिद्धांत, कार्यप्रणाली और तकनीकी उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दी.

वहीं, सचिव अरुण मोदी ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, अनुसंधान की भावना, तार्किक क्षमता और समस्या समाधान कौशल विकसित करने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने बच्चों को भविष्य में विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर जिज्ञासु बने रहने और प्रयोगधर्मी सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कक्षा एक से पांच के सर्वश्रेष्ठ मॉडल के लिए सम्मानित किया गया. मौके पर प्राचार्य आकांक्षा राज, शिल्पी कुमारी, अधिवक्ता अंकित चौरसिया आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola