मीनापुर में 15 साल बाद पहुंचा बागमती का पानी, किसानों में खुशी की लहर

Updated:
विज्ञापन
Featured Image

सांकेतिक तस्वीर

मीनापुर के कई गांवों में करीब 15 साल बाद बागमती नदी का पानी पहुंच गया है, जिससे किसानों में खुशी की लहर है. खेतों में नमी आने से धान की रोपाई आसान होगी और सूखे चापाकलों में भी जलस्तर बढ़ने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मीनापुर में शिवहर बेलवा-मीनापुर लिंक के तहत बागमती नदी का पानी मीनापुर के कई गांवों में पहुंच गया है. करीब 15 वर्षों बाद बागमती का पानी क्षेत्र में पहुंचने से किसानों में खुशी की लहर है. खेतों में नमी आने से धानरोपनी आसान होने की उम्मीद है. वहीं, सूखे चापाकलों में भी पानी का लेयर आने लगा है.

Minapur News: कई गांवों में पहुंचा बागमती का पानी

बागमती का पानी पैगम्बरपुर पंचायत के कई गांवों में प्रवेश कर गया है. हरपाली, पैगम्बरपुर और कस्बा इलाके से होते हुए पानी सिवाइपट्टी के रास्ते मद्येयपुर की पुरानी धारा में पहुंच गया है. पानी पहुंचने के बाद आसपास के किसानों में उत्साह का माहौल है.

15 साल बाद बागमती का पानी पहुंचने से किसानों को राहत

सांसद प्रतिनिधि पंकज किशोर पप्पू ने बताया कि करीब 15 वर्षों बाद क्षेत्र में बागमती का पानी पहुंचा है. इससे किसानों को धानरोपनी में काफी सहूलियत होगी. खेतों में पर्याप्त नमी आने से किसानों को फसल की सिंचाई के लिए पंपिंग सेट का सहारा कम लेना पड़ेगा.

खेतों में आई नमी, चापाकलों में भी बढ़ा जलस्तर

बागमती का पानी पहुंचने से खेतों में नमी आने लगी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, कई सूखे चापाकलों में भी पानी का लेयर आ गया है. इससे ग्रामीणों को भी राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, बाढ़ का पानी आने के बाद स्थानीय लोग मछली पकड़ते भी नजर आ रहे हैं.

बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत

बागमती का पानी छोटे-छोटे पोखरों और जलभराव वाले क्षेत्रों में भी पहुंच गया है. ऐसे में पानी में खेलने वाले बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ के पानी में गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण बच्चों के लिए खतरा पैदा हो सकता है.


विज्ञापन
संतोष कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार गुप्ता

पत्रकारिता क्षेत्र में 24 वर्षों का समृद्ध अनुभव . क्राइम, राजनीतिक व प्रखंड तथा अंचल से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन