भूमिहार ब्राह्मण नाम में बदलाव पर आधुनिक जनता पार्टी का विरोध, पटना से दिल्ली तक आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते हुए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आधुनिक जनता पार्टी ने बिहार सरकार द्वारा भूमिहार ब्राह्मण जाति के नाम में कथित बदलाव पर कड़ा विरोध जताया है. पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस पर सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन शुरू करेंगे. पहले चरण में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: आधुनिक जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजयेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बिहार सरकार द्वारा भूमिहार ब्राह्मण जाति के नाम में कथित बदलाव को लेकर नाराजगी जतायी गयी. पार्टी ने ससमय सुधार नहीं होने पर पटना से दिल्ली तक आंदोलन करने की चेतावनी दी.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास घेराव की दी चेतावनी

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने भूमिहार ब्राह्मण जाति के नाम में बदलाव किया है और समय रहते उसमें सुधार कर पुन: भूमिहार ब्राह्मण नहीं किया गया, तो पार्टी आंदोलन करेगी. आधुनिक जनता पार्टी ने कहा कि आंदोलन के पहले चरण में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा. इसके बाद भी सरकार के स्तर से पहल नहीं होने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी.

विजेंद्र यादव के बयान की निंदा

बैठक में पार्टी नेताओं ने विजेंद्र यादव के बयान की भी निंदा की. नेताओं ने बयान को भ्रामक, दुर्भाग्यपूर्ण और घोर निंदनीय बताया. पार्टी नेताओं का कहना था कि भूमिहार ब्राह्मण समाज के प्रति सरकार के कथित नकारात्मक रुख से समाज में आक्रोश है.

जातीय अस्मिता से खिलवाड़ का लगाया आरोप

आधुनिक जनता पार्टी ने कहा कि किसी भी जाति की पहचान और अस्मिता से खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए. पार्टी नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते मामले का समाधान नहीं किया गया तो इसका व्यापक विरोध किया जाएगा.

बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा कि भूमिहार ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार को इस मामले में जल्द स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए. पार्टी ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिहार पेंशनर समाज की बैठक आयोजित, आय-व्यय और समस्याओं पर हुई चर्चा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन