मुजफ्फरपुर में SBI अंचल कार्यालय पर बैंककर्मियों का हल्लाबोल, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

Author Kumar Gaurav|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

SBI मुजफ्फरपुर के बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लिया. मिठनपुरा अंचल कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

SBI Muzaffarpur Protest: पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू करने सहित अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैंक कर्मियों और अधिकारियों ने विशाल विरोध प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की.

विज्ञापन

मिठनपुरा एसबीआई अंचल कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

एसबीआई अंचल कार्यालय के सामने सुबह से ही बैंक कर्मचारियों का जुटना शुरू हो गया था. अंचल सचिव चंदन कुमार के कुशल नेतृत्व में बैंक कर्मियों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान कार्यालय परिसर में कामकाज पूरी तरह ठप रहा.

अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय चाहिए

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने दो टूक कहा कि बैंककर्मी लगातार दबाव और मानसिक तनाव में काम कर रहे हैं. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब कोरे आश्वासनों का वक्त बीत चुका है, सरकार को तुरंत मांगों पर ठोस निर्णय लेना होगा.

मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान

कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पांच दिवसीय कार्य प्रणाली और अन्य बुनियादी मांगों को शीघ्र लागू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. यूनियन प्रतिनिधियों ने एक सुर में कहा कि हक मिलने तक उनका यह लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा.

बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

इस विरोध सभा में असीम दास, प्रभात कुमार, विनीत कुमार, प्रेम कुमार, दिलीप आर्या, मनोज सिन्हा, विजय कुमार, अजय कुमार, विकास कुमार, राजेश कुमार, अविनाश कुमार, आशीष कुमार, हिमांशु कुमार, दीपक पासवान और रवि कुमार सहित भारी संख्या में बैंककर्मी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें... केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय पर फूटा गुस्सा, 5 दिवसीय कार्यप्रणाली को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन