यूथ कांग्रेस का दावा, छात्रों को जबरन उठा रही है पुलिस; FIR की सूची जारी कर बोला हमला

Updated:
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते यूथ कांग्रेस के सदस्य, फोटो एक्स

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते यूथ कांग्रेस के सदस्य, फोटो एक्स

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि पूरे देश में पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाने और बीजेपी से जवाबदेही की मांग करने वाले छात्रों और युवाओं के खिलाफ पुलिस की दमनकारी कार्रवाई लगातार जारी है. यूथ कांग्रेस ने एक्स पर सूची जारी किया है, जिसमें उन छात्रों के नाम शामिल हैं, जिनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है.

विज्ञापन

कांग्रेस के अनुसार, बिहार और उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों छात्र-युवाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज (FIR) किए गए हैं. पार्टी का दावा है कि पुलिस छात्रों को उनके हॉस्टलों और घरों से जबरन उठा रही है और बड़ी संख्या में युवा अब भी जेलों में बंद हैं. पार्टी ने सूची जारी कर कहा, यह आंकड़ा केवल उन मामलों का है जो सामने आए हैं, जबकि असल में प्रताड़ित होने वाले युवाओं की संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है.

राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के पोस्ट को किया शेयर

पेपर लीक मुद्दे को लेकर बीजेपी पर लगातार हमला कर रहे राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के पोस्ट को अपने आधिकारिक एक्स एकाउंट पर शेयर किया है.


कांग्रेस ने बढ़ाया मदद का हाथ, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

छात्रों पर हो रही कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. पार्टी की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि यदि सोशल मीडिया पोस्ट, शांतिपूर्ण प्रदर्शन या छात्र आंदोलनों में शामिल होने की वजह से किसी भी युवा को पुलिस परेशान कर रही है या किसी साथी को गिरफ्तार किया गया है, तो वे कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं. कांग्रेस पार्टी ने हेल्पलाइन नंबर 9811867474 पर मिस्ड कॉल करने की अपील की है. पार्टी ने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा, "कांग्रेस पार्टी हर छात्र के साथ मजबूती से खड़ी है."

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस का खुलासा, छात्र प्रदर्शन के दौरान मौजूद थे 2873 संगीन अपराधी; जांच तेज

ये भी पढ़ें: CJP ने सरकार को फिर दी चेतावनी: FIR वापस लो, नहीं तो फिर जंतर-मंतर पर होगा आंदोलन!


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola