झारखंड में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग, आज कोर्ट मोड़ पर धरना देंगे छात्र

बैठक में शामिल समिति के सदस | Prabhat Khabar Network
झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा सुधार आंदोलन समिति ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और समय पर नियुक्ति की मांग को लेकर आज कोर्ट मोड़ पर धरना देने का निर्णय लिया है।
मधुपुर: मधुपुर प्रखंड क्षेत्र के श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा सुधार आंदोलन समिति के तत्वावधान में झारखंड की प्रतियोगिता परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग के लिए बैठक आयोजित की गयी, जिसमें मंगलवार को कोर्ट मोड़ स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया गया.
बैठक में समिति के सदस्यों ने बताया कि धरना का मुख्य उद्देश्य झारखंड की प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं, परीक्षा परिणामों में विलंब, पारदर्शिता की कमी, रिक्त पदों पर समय पर नियुक्ति व राज्य की परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग आदि शामिल है. बताया कि झारखंड के लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य लगातार प्रभावित हो रहा है.
इसीलिए समयबद्ध परीक्षा कैलेंडर, निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, शीघ्र परिणाम, रोके गये छात्रवृत्ति देने, नियमित नियुक्ति प्रक्रिया तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है. बताया कि यह धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण, अनुशासित व संविधान सम्मत होगा. किसी भी प्रकार की सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जायेगा.
साथ ही आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न नहीं होने दी जायेगी. सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिक्षा और छात्रों के भविष्य से जुड़े इस जनहित के अभियान को सफल बनाये. मौके पर दिवाकर कुमार, सुदामा यादव, सरफराज आलम, सोनू मिश्रा, हरेंद्र टुडू, सागर कुमार, पिंटू दास, नितेश कुमार, विष्णु कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










