डाकबंगला मैदान में लावारिस अवस्था में देसी कट्टा बरामद

Updated:
विज्ञापन
कैप्शन- बरामद कट्टा | Prabhat Khabar Network

बरामद कट्टा | Prabhat Khabar Network

मधुपुर के डाकबंगला मैदान में सफाई के दौरान एक देसी कट्टा बरामद हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हथियार वहां किसने फेंका.

विज्ञापन

मधुपुर (देवघर): थाना क्षेत्र अंतर्गत डाकबंगला मैदान से रविवार सुबह लावारिस अवस्था में एक देसी कट्टा बरामद किया गया. बताया जाता है कि आसपास के मोहल्ले के लोग रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए मैदान पहुंचे थे. बारिश के कारण मैदान में निकली झाड़ियों को हटाने के लिए लोगों ने सामूहिक रूप से साफ-सफाई अभियान चलाया. इसी दौरान मैदान में वन विभाग कार्यालय की ओर लावारिस अवस्था में एक देसी कट्टा मिला. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अवनी भूषण समेत अन्य लोगों से कट्टा लेकर थाना ले आयी. पुलिस के अनुसार जब्त किया गया कट्टा चालू अवस्था में है. हालांकि, मैदान में इसे किसने और किस उद्देश्य से फेंका, इसकी जांच की जा रही है. बताया जाता है कि डाकबंगला मैदान एसडीओ और एसडीपीओ कार्यालय की चारदीवारी से सटा हुआ है. ऐसे में मैदान से कट्टा बरामद होने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.


विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola