इनवर्टर ठीक करते समय लगा करंट, 26 वर्षीय बिजली मिस्त्री की हुई दर्दनाक मौत

झारखंड के महुआटांड में इनवर्टर की मरम्मत के दौरान करंट लगने से एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के महुआटांड़ गांव में रविवार शाम बिजली के करंट की चपेट में आने से एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मधुपुर के आमतल्ला भेड़वा निवासी मो. जावेद (26) के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि मो. जावेद इनवर्टर समेत बिजली उपकरणों की मरम्मत का काम विभिन्न मोहल्लों और गांवों में जाकर करता था. रविवार को भी उसे महुआटांड़ में एक व्यक्ति ने इनवर्टर की मरम्मत के लिए बुलाया था. मरम्मत कार्य के दौरान अचानक इनवर्टर में करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आने से जावेद की मौत हो गयी.
एक साल पहले हुई थी मो. जावेद की शादी
घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल मारगोमुंडा पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. बताया जाता है कि मो. जावेद की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










