हापुड़ के अस्पताल में एसी ब्लास्ट से हड़कंप, धुएं के गुब्बार से भर गई बिल्डिंग, 32 मरीजों का रेस्क्यू

सभी मरीज सुरक्षित रेस्क्यू
Hapur Hospital Fire: हापुड़ के गढ़ रोड स्थित देवनंदनी हॉस्पिटल में रविवार रात एसी में ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई. हड़कंप मचने के बीच 32 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें तीन नवजात शिशु भी थे. आग पर काबू पा लिया गया है और कारणों की जांच जारी है.
Hapur Hospital Fire: हापुड़ में गढ़ रोड पर स्थित देवनंदनी हॉस्पिटल रविवार देर रात आग लगी गई. आग लगने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और दमकल की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं. दमकल कर्मियों ने विशेष उपकरणों की मदद से अस्पताल में प्रवेश किया. आग की चपेट में आने से बचाते हुए कुल 32 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इनमें तीन नवजात शिशु भी शामिल थे, जिन्हें तुरंत दूसरे ब्लॉक के वार्ड में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि प्रथम तल के सेमी प्राइवेट रूम में एसी ब्लास्ट होने से तेज धुआं फैल गया.
ऊपरी मंजिल से सुरक्षित निकासी
अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर रह रहे करीब 20 लोग भी धुएं में फंस गए थे. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सकुशल बाहर निकाला. स्मोक एग्जॉस्टर मशीन चलाकर भवन के भीतर जमा धुएं को बाहर निकालने का काम किया.
स्थिति पर काबू और जांच
घंटों तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस और फायर विभाग हादसे के कारणों की जांच कर रहे.
यह भी पढ़ें: पेपर लीक आंदोलन के छात्रों को राहत, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई, प्रयागराज में बोले केशव मौर्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










