देवघर में लगाया गया ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 58 लोगों का बना लर्निंग लाईसेंस

लर्निंग लाइसेंस के साथ अभ्यर्थी व लाइसेंस बनवाने के लिए जुटे लोग | Prabhat Khabar Network
पालोजोरी में आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 93 लोगों ने आवेदन किया, जिसमें से 58 सफल अभ्यर्थियों को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया.
पालोजोरी: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में ड्रायविंग लाईसेंस बनाने के लिए परिवह विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया. इस सिविर में कुल 93 लोगों ने लाईसेंस के लिए आवेदन दिया. कागजातों की जांच में 17 आवेदनों में त्रुटि रहने के कारण परिवन विभाग के द्वारा निरस्त कर दिया गया. वहीं शेष बचे 75 आवेदकों का ऑनलाईन परीक्षा लिया गया. इसमें से 18 आवेदक ऑनलाईन परीक्षा में फेल कर गए.
ऑनलाईन परीक्षा में 58 अभ्यर्थी सफल रहे. सभी सफल अभ्यर्थी को एमवीआई सुभाष तिग्गा व बीडीओ पार्थ नंदन ने लर्निंग लाईसेंस प्रदान किया. डीटीओ ऑफिस के वरीय सहायक विमल कुमार सिंह ने बताया कि 27 जुलाई सोमवार को फिर से पालोजोरी में ड्रायविंग लाईसेंस कैंप का आयोजन होगा. शिविर में डीटीओ ऑफिस के वरीय सहायक विमल कुमार सिंह, राहुल कुमार, मनोहर कुमार, नागेंद्र कुमार, अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By उदय कांत सिंह
प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










