भाजपा सरकार ने बंगाल को दिवालया होने से बचाया, केंद्र से मिले 70,000 करोड़ रुपए : वित्त मंत्री

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्त.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने विधानसभा में खुलासा किया है कि मई में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से राज्य को केंद्र से 70,000 करोड़ रुपए मिले हैं. यह राशि राज्य को दिवालिया होने से बचाने में सहायक साबित हुई है. वित्त मंत्री ने विधानसभा में और क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने शनिवार को विधानसभा में कहा कि मई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद से राज्य को केंद्र से 70,000 करोड़ रुपए मिले हैं. इससे राज्य दिवालिया होने से बच गया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पिछली सरकार राज्य पर 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज छोड़ गयी है. केंद्र से मिली मदद के बिना पश्चिम बंगाल में कई कल्याणकारी योजनाएं बंद हो जातीं.

विज्ञापन

विधानसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा

विधानसभा में पेश किये गये विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान सदन को संबोधित करते हुए दासगुप्ता ने कहा कि मौजूदा सरकार को केंद्र से 70,000 करोड़ रुपए मिले हैं, जिसके बिना पश्चिम बंगाल ‘दिवालिया’ हो जाता. राज्य सरकार को अपने समेकित कोष से खर्च करने की मंजूरी देने वाला यह विधेयक शनिवार को विधानसभा में पारित हो गया.

ये भी पढ़ें: 28 खंड में पेश हुई CAG की रिपोर्ट, वित्त मंत्री बोले- सामने आयेगा 8 लाख करोड़ के कर्ज का सच

WBIDC ने मध्यस्थता कोर्ट के फैसले को दी थी चुनौती

विधेयक पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार को कई अतिरिक्त प्रावधान करने होंगे, जिसमें कार बनाने वाली इकाई लगाने के लिए आवंटित जमीन से जुड़े विवाद में टाटा मोटर्स के पक्ष में आये मध्यस्थता फैसले से जुड़ा प्रावधान भी शामिल है. इस फैसले को पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम ने कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola