बहराइच: वारिस पंजाब दे के भगौड़े विक्रमजीत और अमेरिकी नागरिक को SSB ने नेपाल सीमा पर दबोचा

Updated:
विज्ञापन

बहराइच एसएसबी ने पंजाब के वांछित वारिस को गिरफ्तार किया, फोटो प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने प्रतिबंधित संगठन 'वारिस पंजाब दे' के आरोपी विक्रमजीत सिंह समेत एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई रूपईडीहा बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) पर कार्यवाहक कमांडेंट दिलीप कुमार और उप कमांडेंट के देखरेख में चेकिंग के दौरान की गई.

विज्ञापन

पकड़ा गया मुख्य आरोपी विक्रमजीत सिंह, जो की रूपनगर, पंजाब का रहने वाला है, साल 2023 के चर्चित अजनाला थाना हमले के मामले में लंबे समय से वांछित था. वह नेपाल में फर्जी दस्तावेजों और पहचान के सहारे छिपा हुआ था. उसके साथ अवैध रूप से सीमा पार कर रहे अमेरिकी नागरिक मनवीर सिंह ढिल्लों (मूल निवासी मोगा, पंजाब) को भी हिरासत में लिया गया है. मनवीर बिना वैध वीजा के भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे के पास वैध दस्तावेज होने के कारण उन्हें नियमानुसार प्रवेश की अनुमति दे दी गई.

विज्ञापन

आरोपियों के मददगारों को भी एसएसबी ने किया गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने आरोपियों की मदद करने वाले स्थानीय तस्करों, सुरेश कुमार पाठक, दिलीप उपाध्याय और वाहन चालक राहुल कुमार को भी गिरफ्तार किया है. फिलहाल SSB, स्थानीय पुलिस, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB/SB) और इमीग्रेशन विभाग की संयुक्त टीम सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola