बेटी की हत्या से पहले पिता ने सजाया कमरा? फ्रिज में रखा शव, ऊपर लिखा था Happy Birthday

Updated:
विज्ञापन

बेटी की हत्या कर फ्रिज में रखा शव, जन्मदिन की तरह सजा था कमरा (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुजरात के अमरेली में एक पिता ने अपनी 5 साल की बेटी की हत्या कर शव को फ्रिज में रख दिया. हत्या से पहले कमरे को गुब्बारे, मोमबत्तियों से सजाया गया था और फ्रिज पर 'Happy Birthday Himanshi' लिखा मिला.

विज्ञापन

गुजरात के अमरेली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, एक पिता ने कथित तौर पर अपनी 5 साल की बेटी की हत्या कर उसके शव को फ्रिज में रख दिया और बाद में खुद आत्महत्या कर ली. घटना के बाद घर की तलाशी में ऐसी चीजें मिलीं, जिनसे पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हुए हैं.

विज्ञापन

कमरे में गुब्बारे, मोमबत्तियां और चॉकलेट

Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को घर के कमरे में गुब्बारे, मोमबत्तियां और चॉकलेट मिलीं. बच्ची को सफेद कपड़े पहनाए गए थे और उसके सिर पर दुपट्टा रखा गया था. कमरे में पूजा से जुड़ी मूर्तियां भी रखी गई थीं.

वहीं, फ्रिज के ऊपर एक कागज रखा मिला, जिस पर ‘Happy Birthday Himanshi’ लिखा था. खास बात यह थी कि उस दिन बच्ची का जन्मदिन नहीं था. जांच के दौरान पुलिस को उसी फ्रिज के अंदर बच्ची का शव मिला.

ये भी पढे़ं: आत्महत्या या हत्या? सुरेंद्र कोली की मौत पर निठारी पीड़ित के पिता ने उठाए सवाल

घर में मिले तीन नोट, पुलिस कर रही जांच

पुलिस के अनुसार, घर में तीन नोट भी मिले हैं. इनमें कथित तौर पर आर्थिक परेशानी और बेटी की हत्या से जुड़ी बातें लिखी थीं. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बेटी की हत्या के बाद खुदकुशी की.

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी निर्माण स्थल पर सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था और उस पर पर्सनल लोन भी था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम समेत अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज किया है. कमरे की सजावट, फ्रिज पर लिखे संदेश और तीनों नोटों समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola