जमुई जिप अध्यक्ष दुलारी देवी के घर EOU की कार्रवाई, बेनामी संपत्ति मामले में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
जमुई जिप अध्यक्ष दुलारी देवी के घर में कार्रवाई के दौरान मौजूद आर्थिक अपराध इकाई की टीम.

जमुई जिप अध्यक्ष दुलारी देवी के घर में कार्रवाई के दौरान मौजूद आर्थिक अपराध इकाई की टीम.

Jamui EOU Raid : जमुई में बेनामी संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और उनके पति गुड्डू यादव के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. कार्रवाई जारी है और जिले में चर्चा का माहौल है.

विज्ञापन

जमुई से पंकज सिंह की रिपोर्ट

Jamui EOU Raid : बेनामी संपत्ति की जांच के सिलसिले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने मंगलवार को जमुई में जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और उनके पति गुड्डू यादव से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी.

एक साथ कई ठिकानों पर EOU की कार्रवाई

जमुई में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बेनामी संपत्ति की जांच के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की. टीम ने जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी, उनके पति गुड्डू यादव तथा उनके चार-पांच करीबी लोगों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की. कार्रवाई को लेकर पूरे जिले में चर्चा का माहौल बना हुआ है.

आवास, जिला परिषद आवास और ससुराल भी जांच के दायरे में

जानकारी के अनुसार ईओयू की टीम खैरा थाना क्षेत्र के डमरकोला गांव स्थित गुड्डू यादव के ससुराल, जिला मुख्यालय स्थित उनके आवास तथा जिला परिषद आवास सहित अन्य स्थानों पर दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच कर रही है. टीम संबंधित अभिलेखों और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल में जुटी हुई है.

बेनामी संपत्ति की जांच से जुड़ा मामला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई कथित बेनामी संपत्ति की जांच के सिलसिले में की जा रही है. हालांकि छापेमारी को लेकर आर्थिक अपराध इकाई की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है.

समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी

समाचार लिखे जाने तक ईओयू की छापेमारी जारी थी. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जांच के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री बरामद हुई है. अधिकारियों की ओर से कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है.


विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन