सात माह से कमीशन बकाया, सर्वर और खाद्यान्न आपूर्ति की समस्याओं पर डीलरों ने उठाई आवाज

Updated:
विज्ञापन
फोटो बैठक में भाग लेते डीलर एसोसिएशन संघ के सदस्य | Prabhat Khabar Network

फोटो बैठक में भाग लेते डीलर एसोसिएशन संघ के सदस्य | Prabhat Khabar Network

जमुई में जनवितरण प्रणाली डीलरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के लिए जिला इकाई की बैठक आयोजित की. सात माह से कमीशन भुगतान नहीं होने से डीलरों में गहरी नाराजगी है.

विज्ञापन

PDS Dealers Meeting: जमुई शहर के एक निजी भवन में सोमवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष संतु यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं ने भाग लिया और डीलरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही संबंधित विभाग से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गयी.

खाद्यान्न आपूर्ति व्यवस्था पर उठाए सवाल

बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव सह प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन प्रसाद ने कहा कि डीएसडी की ओर से जनवितरण दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने के दौरान न तो खाद्यान्न का सही वजन कराया जाता है और न ही बोरे का वजन सुनिश्चित किया जाता है. उन्होंने कहा कि इससे डीलरों को वितरण के समय कई तरह की व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

सात माह से लंबित है डीलरों का कमीशन

बैठक में सात माह से डीलर कमीशन का भुगतान नहीं होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई. डीलरों ने कहा कि लंबे समय से कमीशन लंबित रहने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है. उन्होंने विभाग से लंबित राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की.

अग्रिम उठाव व्यवस्था में बदलाव की मांग

डीलरों ने प्रत्येक माह अगले माह का खाद्यान्न उठाव कर पिछले माह में वितरण कराने की मौजूदा व्यवस्था को अव्यावहारिक बताया. उनका कहना था कि इससे आर्थिक और प्रशासनिक दबाव बढ़ता है. उन्होंने इस व्यवस्था में संशोधन कर व्यावहारिक समाधान लागू करने की मांग की.

हर माह सर्वर खराब रहने से प्रभावित हो रहा वितरण

बैठक में तकनीकी समस्याओं पर भी चर्चा हुई. डीलरों ने कहा कि लगभग हर माह सर्वर खराब रहने से समय पर खाद्यान्न वितरण प्रभावित होता है, जिससे लाभुकों और विक्रेताओं दोनों को परेशानी होती है. संघ ने सर्वर व्यवस्था में सुधार और वितरण प्रणाली को सुचारू बनाने की मांग की.

कई प्रखंडों के डीलर रहे मौजूद

PDS Dealers Meeting: बैठक में दिलीप दुबे, प्रमोद कुमार, दिलीप पासवान, सहदेव यादव, संतोष केशरी, मनोज सिंह, रामोतार पासवान, मिथिलेश कुमार, अमरजीत कुमार, मुकेश सिंह, प्रदीप नारायण सिंह, श्रीकांत सिंह, विरैंची यादव सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए दर्जनों जनवितरण विक्रेता उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Rahul Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rahul Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन