पटना मेट्रो अपडेट: अब जू, विकास भवन और इनकम टैक्स गोलंबर पर बनेंगे स्टेशन, बेली रोड पर रूट डायवर्ट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 13 Jun 2026 8:35 AM
पटना मेट्रो
Patna Metro: पटना मेट्रो के काम में तेजी लाई गई है. इस बीच अब चिड़ियाखाना, विकास भवन और इनकम टैक्स गोलंबर पर मेट्रो स्टेशन बनाए जायेंगे. इसके लिए बेली रोड के एक बड़े हिस्से को घेरा जाएगा. लोगों के लिए रूट डायवर्ट भी किया जाएगा.
Patna Metro: पटना मेट्रो का काम समय पर पूरा करने का आदेश बिहार के सीएम सम्राट चौधरी की ओर से दिया गया था. इस आदेश के बाद दिन-रात इस पर काम किए जा रहे हैं. इस बीच पटना शहर में अगले फेज में चिड़ियाखाना, विकास भवन और इनकम टैक्स गोलंबर पर मेट्रो स्टेशन बनेंगे. इसके लिए बेली रोड का बड़ा हिस्सा घेरा जाएगा. सड़क पर जाम की स्थिति से बचने के लिए यहां रूट डायवर्ट हो सकता है.
ट्रैफिक पुलिस, मेट्रो अधिकारी और ऑटो संघ की हुई बैठक
जानकारी के मुताबिक, इस पर चर्चा के लिए ट्रैफिक पुलिस, मेट्रो अधिकारी और ऑटो संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान अध्यक्षता करते हुए ट्रैफिक एसपी सतीश कुमार ने बताया कि चिड़ियाघर, विकास भवन और इनकम टैक्स गोलंबर पर मेट्रो स्टेशन बनने हैं. निर्माण कार्य के दौरान इन इलाकों में ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए एक व्यावहारिक रूट डायवर्जन प्लान बनाना जरूरी है.
लोगों की सुविधा को लेकर लिया फैसला
साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों और चालकों को कम से कम असुविधा के साथ रूट डायवर्जन लागू करने के निर्देश दिए. बताया कि बैठक में चर्चा हुई, लेकिन अंतिम रूप नहीं दिया गया है. बैठक में ट्रैफिक एसपी के साथ पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय, पुलिस उपाधीक्षक तृतीय, पुलिस उपाधीक्षक चतुर्थ और पुलिस उपाधीक्षक पंचम, मेट्रो प्रोजेक्ट मैनेजर, निर्माण एजेंसी (एचसीसी) के कर्मी और ऑटो चालक संघ के सदस्य मौजूद थे.
सुरक्षित मेट्रो परिचालन को लेकर समीक्षा
पटना मेट्रो डिपो परिसर, मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर हाई लेवल समीक्षा बैठक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के अपर महानिदेशक नैयर हसनैन खान की अध्यक्षता में हुई. इसमें मेट्रो डिपो और स्टेशनों पर सुरक्षा तैयारियों, सर्विलांस सिस्टम, एक्सेस कंट्रोल सिस्टम और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र पर चर्चा हुई. एडीजी ने वर्तमान सुरक्षा ढांचे की समीक्षा कर उन्होंने सुरक्षित और निर्बाध मेट्रो परिचालन के लिए सतर्कता और सुरक्षा के उच्चतम मानक बनाये रखने पर जोर दिया.
Also Read: आज पूरे बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, इन जिलों में पूरी तरह पहुंचा मॉनसून
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










