बिहार सचिवालय के कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी, जींस-टीशर्ट पहनकर आने पर रोक, छुट्टी के भी नियम बदले

Updated:
विज्ञापन
पटना सचिवालय की तस्वीर

पटना सचिवालय की तस्वीर

Bihar Secretariat New Guidelines: बिहार सचिवालय में अब जींस-टीशर्ट पहनकर कार्यालय आने पर रोक रहेगी. साथ ही देर से आने, समय से पहले जाने और बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Secretariat New Guidelines: बिहार सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है. इसमें कार्यालय में उपस्थिति, ड्रेस कोड, अवकाश और कार्यशैली को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं.

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र की ओर से जारी इस गाइडलाइन का उद्देश्य सचिवालय में अनुशासन और वर्किंग कल्चर को और बेहतर बनाना है.

जींस-टीशर्ट पहनकर ऑफिस आने पर रोक

नई गाइडलाइन के अनुसार, कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कैजुअल ड्रेस, जींस या टी-शर्ट पहनकर कार्यालय नहीं आएगा.

सभी कर्मचारियों को साफ-सुथरे, व्यवस्थित और निर्धारित ड्रेस कोड के अनुरूप परिधान पहनने होंगे. साथ ही कार्यालय समय के दौरान सभी के लिए पहचान पत्र (आईडी कार्ड) पहनना भी अनिवार्य होगा.

देर से आने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

सरकार ने समय पालन को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं. सभी कर्मचारियों को तय समय पर कार्यालय पहुंचना होगा और निर्धारित समय तक कार्यालय में रहना होगा.

बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर देर से आने, समय से पहले कार्यालय छोड़ने या बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी.

देर होने पर पहले लेनी होगी अनुमति

अगर किसी कर्मचारी को किसी विशेष कारण से देर से आना है या समय से पहले कार्यालय छोड़ना है, तो उसे पहले सक्षम अधिकारी से अनुमति लेनी होगी. आपात स्थिति में यह अनुमति फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से भी ली जा सकती है. हालांकि सामान्य परिस्थितियों में बिना अनुमति कार्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी.

बिना स्वीकृति के छुट्टी नहीं मिलेगी

गाइडलाइन में अवकाश को लेकर भी स्पष्ट नियम तय किए गए हैं. किसी भी कर्मचारी को बिना अवकाश स्वीकृत कराए कार्यालय से नहीं जाना होगा.

अगर कोई आकस्मिक स्थिति आती है, तो कर्मचारी को पहले संबंधित अधिकारी को फोन या व्हाट्सएप के जरिए जानकारी देनी होगी. इसके बाद ही अवकाश लिया जा सकेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सेवा संवर्ग के अनुसार तय किए गए दायित्व

सामान्य प्रशासन विभाग ने बताया कि हाल के वर्षों में कई सेवा संवर्गों की संरचना और पदनाम में बदलाव हुआ है. इसी वजह से नई कार्य प्रणाली और जिम्मेदारियों को स्पष्ट करने के लिए यह विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है.

इसमें आशुलिपिक, सचिवालय सहायक, वरीय सचिवालय सहायक, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी और प्रशाखा पदाधिकारी समेत विभिन्न पदों के दायित्व और कार्यप्रणाली का भी उल्लेख किया गया है.

अनुशासन और जवाबदेही पर सरकार का जोर

सरकार का कहना है कि नई गाइडलाइन का उद्देश्य सचिवालय में अनुशासन, जवाबदेही और बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करना है. अब सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इन निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा.

Also Read: BPSC TRE-3 पेपर लीक केस में कार्रवाई, EOU ने MBBS डॉक्टर को किया गिरफ्तार, 30 अभ्यर्थियों को हजारीबाग ले जाने का आरोप


विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन