बिहार के लिए कंफर्म टिकट लेना हुआ आसान, दिवाली-छठ के लिए चलाई जायेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें
स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर
Indian Railway: दिवाली-छठ से पहले रेलवे यात्रियों को राहत दी गई. इंडियन रेलवे ने 7 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें अक्टूबर और नवंबर महीने में चलाई जायेंगी. रेलवे के इस फैसले से यात्रियों के लिए कंफर्म टिकट लेना आसान हो सकेगा.
Indian Railway: त्योहारों का सीजन आने वाला है. खासकर दिवाली और छठ के मौके पर बड़ी संख्या में लोग दूसरे राज्यों से बिहार लौटते हैं. इस दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ की समस्या होती है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से बिहार के लिए 7 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. बिहार के अलग-अलग जिलों के लिए ये ट्रेनें चलेंगी.
देखिए स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
- मालदा-उधना स्पेशल ट्रेन- यह ट्रेन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच चलेगी. सप्ताह में शनिवार और बुधवार को ट्रेन का परिचालन होगा. यह ट्रेन 22 कोच वाली होगी. इसमें 11 स्लीपर और चार जनरल कोच शामिल है.
- मालदा-भागलपुर ट्रेन- यह ट्रेन 17 अक्टूबर से 22 नवंबर तक चलेगी. यह ट्रेन 22 कोचों वाली होगी. ट्रेन टोटल 6 ट्रिप लगाएगी. यात्रियों को एसी टू, थ्री और 6 स्लीपर और चार जनरल कोच की सुविधा मिलेगी.
- मालदा-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन- 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक इस ट्रेन का परिचालन होगा. हफ्ते में दो दिन शनिवार और मंगलवार को चलेगी. ट्रेन भी 22 कोच वाली होगी. इसमें एसी टू, थ्री, 9 स्लीपर और चार जनरल कोच शामिल हैं.
- मालदा-पुणे स्पेशल- इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 6 नवंबर से 27 नवंबर के होगा. हफ्ते में दो दिन शुक्रवार और मंगलवार को चलेगी. 22 कोच वाले इस ट्रेन में एसी टू, थ्री के अलावा 11 स्लीपर और चार जनरल कोच की सुविधा मिलेगी.
- मालदा-एलटीटी स्पेशल ट्रेन- यह स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच चलेगी. इसका परिचालन हफ्ते में दो दिन शनिवार और मंगलवार को होगा. 22 कोच वाली इस ट्रेन में एसी टू, थ्री 11 स्लीपर और चार जनरल कोच होंगे.
- मालदा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन- इस ट्रेन का परिचालन16 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच सोमवार और शुक्रवार को होगा. यह ट्रेन 22 कोच वाली होगी. इस ट्रेन में भी एसी टू, थ्री, स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं.
- भागलपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन- इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 3 नवंबर से 28 नवंबर के बीच होगा. यह ट्रेन भी हफ्ते में दो दिन शनिवार और मंगलवार को चलेगी और 8 ट्रिप लगाएगी. इस ट्रेन में एसी टू, थ्री, 12 स्लीपर और चार जनरल कोच होंगे.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
12 ट्रेनों के लिए भेजा गया प्रस्ताव
बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को लेकर पूर्व रेलवे के पीसीसीएम डॉ. उदय शंकर झा की माने तो, त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ की संभावना को देखते हुए 12 ट्रेनों के परिचालन का प्रस्ताव भेजा गया है. आने वाले दिनों में ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. रेलवे के इस पहल से यात्रियों को खास राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
कंफर्म टिकट आसानी से मिलने की उम्मीद
त्योहारों के दौरान बिहार के लिए ट्रेन में कंफर्म टिकट के लिए हर साल मारामारी देखने के लिए मिलती है. खासकर मजदूर तबके के लोगों के लिए परेशानी होती है. जेनरल बोगी में काफी ज्यादा भीड़ झेलनी पड़ती है. कई बार लोगों को तो टिकट तक नहीं मिल पाता है. ऐसे में बिहार लौटने में यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़े, इसके लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. साथ ही यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों के परिचालन होने से कंफर्म टिकट मिलना आसान हो सकेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए