PHOTOS: AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

Updated:
1 / 11
80's Trend Photo: सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड छाया हुआ है. अब बिहार के कई बड़े नेता भी AI की मदद से 80s के अंदाज में नजर आ रहे हैं. सम्राट चौधरी से लेकर नीतीश कुमार, तेजस्वी, चिराग और प्रशांत किशोर तक के रेट्रो लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.
फुल स्क्रीन में देखें

80's लुक में दिखे बिहार के बड़े नेता

80's Trend Photo: सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड छाया हुआ है. अब बिहार के कई बड़े नेता भी AI की मदद से 80s के अंदाज में नजर आ रहे हैं. सम्राट चौधरी से लेकर नीतीश कुमार, तेजस्वी, चिराग और प्रशांत किशोर तक के रेट्रो लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 11
सम्राट चौधरी का दिखा देसी रेट्रो अंदाज
फुल स्क्रीन में देखें

सम्राट चौधरी का रेट्रो लुक

सम्राट चौधरी का दिखा देसी रेट्रो अंदाज

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की AI तस्वीर में उनका रेट्रो लुक खासा आकर्षक नजर आ रहा है. तस्वीर में वह सफेद कुर्ते और गमछे में दिख रहे हैं. पीछे देवी की तस्वीर लगी है. वहीं मेज पर पुराने जमाने का रेडियो रखा नजर आता है. पूरा सेटअप 80 के दशक के माहौल की याद दिलाता है.

3 / 11
जनसभा में नजर आए नीतीश कुमार
फुल स्क्रीन में देखें

नीतीश कुमार की 80 के दशक की AI जेनरेटेड तस्वी

जनसभा में नजर आए नीतीश कुमार

नीतीश कुमार की AI जेनरेटेड तस्वीर में वह किसी जनसभा को संबोधित करते नजर आ रहे हैं. उनके कपड़े से लेकर तस्वीर के बैकग्राउंड तक में 80 के दशक का असर दिख रहा है. तस्वीर को उसी दौर के राजनीतिक माहौल के हिसाब से तैयार किया गया है.

4 / 11
तेज प्रताप ने शेयर की माता-पिता की तस्वीर
फुल स्क्रीन में देखें

लालू-राबड़ी भी ट्रेंड में शामिल

तेज प्रताप ने शेयर की माता-पिता की तस्वीर

जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव भी इस ट्रेंड में शामिल हुए. उन्होंने अपने माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की AI जेनरेटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. तस्वीर के साथ उन्होंने भावुक संदेश भी लिखा. उन्होंने अपने माता-पिता की मुस्कान को अपने जीवन की सबसे अनमोल दौलत बताया. साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख-शांति और लंबी उम्र की कामना की.

5 / 11
तेजस्वी यादव का भी दिखा 80s वाला लुक
फुल स्क्रीन में देखें

तेजस्वी यादव हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं

तेजस्वी यादव का भी दिखा 80s वाला लुक

तेजस्वी यादव की AI तस्वीर में वह हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में पुराना टीवी और दीवार पर लगी तस्वीर दिखाई दे रही है. आसपास कुछ लोग बैठे हैं. तस्वीर का पूरा सेटअप पुराने दौर के घरेलू माहौल जैसा नजर आता है.

6 / 11
रोहिणी आचार्य भी पति के साथ रेट्रो अंदाज में
फुल स्क्रीन में देखें

रोहिणी आचार्य ने पति के साथ शेयर की तस्वीर

रोहिणी आचार्य भी पति के साथ रेट्रो अंदाज में

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी 80s ट्रेंड का हिस्सा बनीं. उन्होंने पति समरेश सिंह के साथ AI जेनरेटेड तस्वीर शेयर की. दोनों तस्वीर में बैगी जींस पहने नजर आ रहे हैं. उनका पहनावा 80 के दशक के फिल्मी सितारों के फैशन की याद दिलाता है.

7 / 11
चिराग पासवान का शर्ट-पैंट वाला लुक
फुल स्क्रीन में देखें

चिराग ने भी फॉलो किया AI ट्रेंड

चिराग पासवान का शर्ट-पैंट वाला लुक

चिराग पासवान ने भी AI ट्रेंड को फॉलो किया. उनकी 80s लुक वाली तस्वीर में वह शर्ट-पैंट पहने नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में खड़ी कार तस्वीर को पुराने दौर की वाइब देती है. पीछे हाजीपुर का बोर्ड नजर आ रहा.

8 / 11
पगड़ी में दिखे पप्पू यादव
फुल स्क्रीन में देखें

अलग अंदाज में दिखे पप्पू यादव

पगड़ी में दिखे पप्पू यादव

पप्पू यादव की AI तस्वीर में उनका अंदाज भी अलग नजर आया. वह सफेद शर्ट और सिर पर पगड़ी पहने दिख रहे हैं. पीछे गांव के घर जैसा माहौल तैयार किया गया है. तस्वीर में देसी परिवेश के साथ 80s का टच दिया गया है.

9 / 11
प्रशांत किशोर का भी रेट्रो लुक
फुल स्क्रीन में देखें

प्रशांत किशोर स्वेटर पहने नजर आ रहे हैं

प्रशांत किशोर का भी रेट्रो लुक

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर की AI तस्वीर भी चर्चा में है. इसमें वह शर्ट-पैंट के साथ उस दौर के अंदाज वाला स्वेटर पहने नजर आ रहे हैं. हाथ में माइक लेकर वह कमरे में बोलते दिख रहे हैं. तस्वीर का बैकग्राउंड भी 1980 के दशक के भारतीय परिवेश जैसा तैयार किया गया है. पुराने दौर के फर्नीचर और माहौल से तस्वीर को रेट्रो लुक दिया गया है.

10 / 11
कुर्ता-गमछे में तेज प्रताप का देसी अंदाज
फुल स्क्रीन में देखें

कुर्ता-गमछे में दिखे तेज प्रताप

कुर्ता-गमछे में तेज प्रताप का देसी अंदाज

तेज प्रताप यादव की एक अलग AI तस्वीर भी 80s के लुक में सामने आई है. इसमें वह कुर्ता और गमछा पहने नजर आ रहे हैं. यह देसी अंदाज उनके व्यक्तित्व के साथ मेल खाता हुआ दिख रहा है.

11 / 11
अनंत सिंह ने लिखा- '80s Era'
फुल स्क्रीन में देखें

काला चश्मा लगाए नजर आए अनंत सिंह

अनंत सिंह ने लिखा- '80s Era'

मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया. उन्होंने अपनी AI जेनरेटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. तस्वीर के साथ उन्होंने सिर्फ '80s Era' लिखा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन