प्रखंड स्तरीय बैठक में बैंकिंग कार्यों के समन्वय पर जोर

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

करौं में बैंकर कमेटी की बैठक, पीएम आवास लाभुकों के भुगतान पर निर्णय

विज्ञापन

करौं. प्रखंड कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को बीडीओ ऋषि राज की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर कमेटी की बैठक हुई. बैठक में भारतीय स्टेट बैंक देवघर के एलडीएम आनंद महथा, करौं स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सुनील मनोहर कुशवाहा, मांझीडीह स्टेट बैंक के रोहन कुमार, राज, लेरवा भारतीय स्टेट बैंक के राजेश कुमार आदि मौजूद थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के जिन लाभुकों का 50 हजार या अधिक राशि बैंक खाता में जमा है या साइबर होल्ड लगा हुआ है तो उन्हें 30 हजार तक का भुगतान किया जायेगा. बैठक में अंचल क्षेत्र में नीलाम, परिवारवाद से संबंधी सूची एसबीआई मांझीडीह से मांग की गयी, ताकि बैंक के इस कार्य को सही ढंग से करने का प्रयास किया जाये. इसको लेकर लाभुकों को नोटिस जारी किया जाएगा. कहा कि अंचल कार्यालय से भी नोटिस लाभुकों को जारी किया जाये. अगर इस प्रकार का नोटिस अंचल कार्यालय से जारी करने से कार्य प्रगति सही ढंग से हो सकेगा. बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर बारी-बारी से चर्चाएं हुई. मौके पर जिप सदस्य ललन कुमार सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नितेश कुमार, बीटीएम परमेंद्र कुमार, अमरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे. — करौं में प्रखंड स्तरीय बैंकर समिति की बैठक आयोजित लाभुकों की सूची व नोटिस जारी करने पर बैंकों-अंचल कार्यालय में सहमति पीएम आवास योजना लाभुकों को राहत, 30 हजार तक भुगतान का फैसला

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola