जसीडीह - पागलबाबा आश्रम में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Updated:
विज्ञापन
Prabha Khabar Network
जसीडीह के प्रसिद्ध पागलबाबा आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. भक्तों ने देर रात भगवान कृष्ण के जन्म पर भजन-कीर्तन और विधिवत पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ कमाया.
विज्ञापन
जसीडीह : पागलबाबा आश्रम में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी गयी. इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहे. देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही पूरा आश्रम जयकारों से गूंज उठा.
आपके शहर में
विज्ञापन

भजन-कीर्तन पर झूमते रहे श्रद्धालु
जन्माष्टमी के अवसर पर कोलकाता, धनबाद और स्थानीय कलाकारों ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी. भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा.

भगवान के जन्म पर हुई विधिवत पूजा
रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन