नौ साल बाद जेटेट की परीक्षा, देवघर के 18,213 अभ्यर्थी 43 केंद्रों पर देंगे परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 11 अक्तूबर को प्रस्तावित है. देवघर जिले के 18,213 परीक्षार्थी 43 केंद्रों पर परीक्षा देंगे. एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे.

विज्ञापन

देवघर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) नौ साल के लंबे इंतजार के बाद 11 अक्तूबर को प्रस्तावित है. जिले में परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. देवघर से कुल 18,213 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इसके लिए 43 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षार्थियों और परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार कर जैक मुख्यालय को भेज दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जैक ने परीक्षा से लेकर रिजल्ट जारी करने तक की प्रस्तावित टाइमलाइन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को सौंप दी है. जेटेट की आधिकारिक परीक्षा तिथि जैक की ओर से जल्द जारी किये जाने की बात कही गयी है.

दो पालियों में होगी परीक्षा

जेटेट में कक्षा एक से पांच और कक्षा छह से आठ की पात्रता के लिए अलग-अलग परीक्षा होगी. परीक्षा एक ही दिन दो पालियों में आयोजित की जायेगी. पहली पाली में कक्षा एक से पांच तथा दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. दोनों श्रेणियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को दोनों पालियों में शामिल होना होगा.

सितंबर के अंतिम सप्ताह में एडमिट कार्ड

जैक की प्रस्तावित टाइमलाइन के अनुसार सितंबर के अंतिम सप्ताह से एडमिट कार्ड जारी किये जाने की तैयारी है. परीक्षा के बाद नवंबर में उत्तर कुंजी जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगी जायेगी. प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जायेगी. दिसंबर में परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी है.

2016 में हुई थी पिछली परीक्षा

राज्य में पिछली जेटेट परीक्षा वर्ष 2016 में हुई थी. इसके बाद करीब नौ साल के अंतराल के बाद परीक्षा प्रस्तावित होने से अभ्यर्थियों में उत्साह है. राज्यभर में करीब 4.40 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. अब अभ्यर्थियों को परीक्षा की आधिकारिक तिथि और एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola