संत जेवियर्स स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी : राधा-कृष्ण बने बच्चों ने मोहा मन
संत जेवियर स्कूल में जन्माष्टमी पर दही-हांडी प्रतियोगिता. | Prabhat Khabar Network
देवघर के संत जेवियर्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. छात्रों ने मनमोहक कृष्ण लीला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं. दही-हांडी प्रतियोगिता में चिनाव सदन प्रथम रहा.
देवघर : संत जेवियर्स हाइस्कूल, देवघर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया. विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. एके सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की.
आपके शहर में
कृष्ण लीला और नृत्य ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, गायन और कृष्ण लीला पर आधारित नाटिका प्रस्तुत कर समां बांध दिया. राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया. भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
दही-हांडी में चिनाव सदन प्रथम
समारोह का मुख्य आकर्षण दही-हांडी प्रतियोगिता रही, जिसमें चिनाव सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला.
कृष्ण की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान
प्राचार्य डॉ. एके सिंह ने कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. स्कूल के सचिव संजीत राय ने विद्यार्थियों से कृष्ण की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया.
राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन
अंत में राष्ट्रगान के साथ विद्यालय में आयोजित जन्माष्टमी समारोह संपन्न हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए