जामताड़ा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर के बुढ़ैई थाना क्षेत्र के 16 वर्षीय छात्र मुन्ना शर्मा की जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. वह रांची से इलाज कराकर लौट रहा था. इस हादसे से परिवार में मातम छा गया है.

विज्ञापन

मधुपुर : रेल थाना क्षेत्र के जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मधुपुर अनुमंडल के बुढ़ैई थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना शर्मा के रूप में की गयी है. वह नौवीं कक्षा का छात्र था.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामा का इलाज कराने गया था रांची

बताया गया कि मुन्ना शर्मा अपने मामा का इलाज कराने के लिए रांची गया हुआ था. इलाज के बाद वह अप पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन से वापस मधुपुर लौट रहा था. मधुपुर से उसे बुढ़ैई जाना था.

जामताड़ा स्टेशन पर हुआ हादसा

वापसी के दौरान मुन्ना शर्मा जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा था. इसी क्रम में वह ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसा इतना भीषण था कि उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया. अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है. रेलवे पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola