पांच साल बाद सूखी पड़ी लखनदेई नदी में आया पानी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jun 2024 9:15 PM
वर्ष 2017 व 2018 में लगातार दो साल सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण आयी बाढ़ के दौरान शहर से गुजरने वाली लखनदेई नदी में बाढ़ आयी थी.
सीतामढ़ी. वर्ष 2017 व 2018 में लगातार दो साल सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण आयी बाढ़ के दौरान शहर से गुजरने वाली लखनदेई नदी में बाढ़ आयी थी. उसके बाद से पिछले मॉनसून तक जिले में कभी भी सामान्य बारिश भी नहीं हुई है, जिसके चलते जलस्तर नीचे चले जाने के चलते जिले के तमाम नदी, पोखर और तमाम तरह के जलाशय सूख चुके थे. विशेषकर, लखनदेई नदी पानी के लिए तरस रही थी. प्लास्टिक कचरे के जमा होने के कारण नदी सिकुड़कर नाला जैसा स्वरूप धारण कर चुकी है. जलकुंभी से नदी पटी पड़ी है. दो दिन की बारिश के बाद एक बार फिर से लखनदेई नदी में पानी आया है. पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा है और जलकुंभियों से ढंक चुकी नदी की सफाई हो रही है. बताया गया कि यह पानी नेपाल से आया है. दो दिन से बारिश रुकी हुई है, इसलिए जलस्तर भी अभी चिंताजनक नहीं है, लेकिन बारिश का सिलसिला यदि चला तो पांच वर्ष बाद इस बार फिर लखनदेई नदी में अच्छी मात्रा में जलप्रवाह देखने को मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










