ऑटो पलटने से आधे दर्जन यात्री घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2016 3:52 AM
हवेली खड़गपुर : बुधवार को हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग प्रसन्नडों गांव के समीप बकरी बचाने के क्रम में एक ऑटो पलट गयी. जिस पर सवार आधा दर्जन यात्री बुरी तरह जख्मी हो गये. बताया जाता है कि ऑटो खड़गपुर से ऑटो बरियारपुर जा रही थी. अचानक ऑटो के सामने बकरी आ गयी और चालक ने […]
हवेली खड़गपुर : बुधवार को हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग प्रसन्नडों गांव के समीप बकरी बचाने के क्रम में एक ऑटो पलट गयी. जिस पर सवार आधा दर्जन यात्री बुरी तरह जख्मी हो गये. बताया जाता है कि ऑटो खड़गपुर से ऑटो बरियारपुर जा रही थी. अचानक ऑटो के सामने बकरी आ गयी और चालक ने बकरी बचाने में संतुलन खो दिया.
जिसके कारण ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. ऑटो पर सवार लडुई गांव निवासी गौरव कुमार, राम बिंद, रामदुलारी, आशा कार्यकर्ता इंदू देवी व टेटियाबंबर के सौरभ कुमार घायल हो गये. सभी को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी ले गये. जहां से चिकित्सकों ने सौरभ कुमार एवं राम बिंद की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










