15 साल पुरानी सड़क हुई जर्जर, आवागमन में परेशानी, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

अंबेडकर चौक से कन्हैया टोला और मोमिन टोला को जोड़ने वाली जर्जर सड़क पर बने गड्ढे.
Haveli Kharagpur Road Condition: स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क क्षेत्र के कई स्कूलों को जोड़ने के साथ-साथ आसपास के कई वार्डों के लिए मुख्य बाजार, अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल अस्पताल और अनुमंडल मुख्यालय तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है. इसके बावजूद वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है.
हवेली खड़गपुर से रतन झा की रिपोर्ट:
Haveli Kharagpur Road Condition: अंबेडकर चौक होते हुए कन्हैया टोला और मोमिन टोला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है. करीब 15 वर्ष पूर्व बनी यह सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है. कई हिस्सों में पक्की सड़क पूरी तरह समाप्त होकर कच्चे रास्ते में तब्दील हो गई है. सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं.
मुख्य मार्ग होने के बावजूद उपेक्षा
स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क क्षेत्र के कई स्कूलों को जोड़ने के साथ-साथ आसपास के कई वार्डों के लिए मुख्य बाजार, अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल अस्पताल और अनुमंडल मुख्यालय तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है. इसके बावजूद वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है.
रोजाना सैकड़ों लोग करते हैं आवागमन
ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग अनुमंडल अस्पताल, अनुमंडल मुख्यालय, इंडियन गैस एजेंसी कार्यालय, प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आते-जाते हैं. सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
बारिश में बढ़ जाता है खतरा
सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. कई बार दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिर चुके हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है.
ग्रामीणों ने उठाई मरम्मत की मांग
स्थानीय निवासी हीरा अंसारी, मुकेश राम, विजय यादव, नरेश गुप्ता और रणधीर यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद समय पर मरम्मत नहीं होने से इसकी स्थिति लगातार खराब होती चली गई. अब सड़क की पक्की परत लगभग समाप्त हो चुकी है.
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










