राज्य स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय से छह प्रतिभागी रवाना, एनएसएस ने दी शुभकामनाएं

Updated:
विज्ञापन

टीम को रवाना करते कुलसचिव | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर विश्वविद्यालय के छह राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेवक रेड रन 2026 में भाग लेने के लिए पटना रवाना हुए हैं. यह प्रतियोगिता युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है.

विज्ञापन

Red Run 2026: मुंगेर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में राज्य स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मुंगेर जिले के छह प्रतिभागियों को सोमवार को रवाना किया गया. कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने एनएसएस का ध्वज दिखाकर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की.

विज्ञापन

28 जुलाई को पाटलिपुत्र स्टेडियम में होगी प्रतियोगिता

एनएसएस कॉर्डिनेटर मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता का आयोजन 28 जुलाई को पटना स्थित पाटलिपुत्र स्टेडियम में किया जाएगा. प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा एचआईवी-एड्स जैसे गंभीर विषयों के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है.

मुंगेर के छह प्रतिभागी करेंगे प्रतिनिधित्व

महिला वर्ग में बिहार फॉरेस्ट्री कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, मुंगेर की अंचला कुमारी, आरडी एंड डीजे कॉलेज की स्नेहा कुमारी एवं सविता कुमारी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी. वहीं पुरुष वर्ग में जेएमएस कॉलेज के सुधांशु कुमार, जमालपुर कॉलेज के सोनू कुमार तथा आरएस कॉलेज, तारापुर के मंगल कुमार मुंगेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.

स्वास्थ्य जागरूकता का सामाजिक अभियान है रेड रन

कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने कहा कि रेड रन प्रतियोगिता केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रभावी अभियान है. उन्होंने कहा कि युवाओं को एचआईवी-एड्स जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है.

प्रतियोगियों को दी गई शुभकामनाएं

Red Run 2026: प्रतिभागियों को रवाना करने के दौरान बीआरएम कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. वंदना कुमारी, एनएसएस स्वयंसेवक सौरव शांडिल्य सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे. सभी ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना करते हुए उन्हें राज्य स्तर पर मुंगेर का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन