IIT Kanpur का ये खास कोर्स, हाउस वाइफ और 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई 

Updated:
विज्ञापन
IIT Kanpur

IIT कानपुर (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IIT Kanpur Foreign Langugae Course: IIT कानपुर के फॉरेन लैंग्वेज कोर्स के लिए अप्लाई करने का आपके पास एक और मौका है. इसके लिए 10वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

IIT Kanpur Foreign Language Course: IIT कानपुर ने अपने फॉरेन लैंग्वेज प्रोग्राम (Foreign Language Programme) में एडमिशन के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ाकर 19 जून 2026 कर दी है. ऐसे कैंडिडेट्स जो यहां एडमिशन लेना चाहते हैं वे पूरी प्रक्रिया जान लें. IIT कानपुर ने इस संबंध में नोटिस जारी कर जानकारी भी दी है.

IIT Kanpur में फॉरेन लैंग्वेज कोर्स की पढ़ाई

IIT कानपुर ने X पर जानकारी देते हुए बताया कि फॉरेन लैंग्वेज के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ाकर 19 जून 2026 कर दिया गया है. यह प्रोग्राम स्टूडेंट्स, रिसर्चर और प्रोफेशनल के लिए काफी उपयोगी है. अगर आप ग्लोबल लेवल पर करियर बनाना चाहते हैं तो ये कोर्स आपके बहुत काम आएगा.

कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

इच्छुक उम्मीदवार 19 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. यह कार्यक्रम विदेशी भाषाओं में आपको एक्सपर्ट बनाने के साथ तरह-तरह के कल्चर से भी जोड़ेगा.

IIT Kanpur में ऑफर किए जाने फॉरेन लैंग्वेज

  • फ्रेंच (French)
  • जर्मन (German)
  • जापानी (Japanese)

कौन कर सकता है आवेदन?

  • IIT कानपुर के वर्तमान छात्र, पूर्व छात्र (Alumni), फैकल्टी सदस्य और उनके फैमिली वाले
  • प्रोजेक्ट स्टाफ और रिसर्चर
  • भारत या विदेश के किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज के छात्र
  • नौकरीपेशा पेशेवर (Professionals)
  • गृहिणियां (Homemakers)
  • भाषा सीखने में रुचि रखने वाले अन्य व्यक्ति

ऊपर दिए हुए किसी भी शर्त को पूरा करते हुए उम्मीदवार के पास कम-से-कम 10वीं कक्षा की डिग्री चाहिए. मैक्सिमम क्वालिफिकेशन कुछ भी हो सकती है.

क्या खास है इस प्रोग्राम में

इंटरनेशनल लेवल पर कम्युनिकेट करने की क्षमता बढ़ेगी
वर्ल्ड लेवल पर और हायर एजुकेशन के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा
विभिन्न संस्कृतियों को समझने और उनसे जुड़ने का मौका मिलेगा
रिसर्चर और प्रोफेशनल को सीखने का मौका
क्रॉस-कल्चरल कम्युनिकेशन (Cross-Cultural Communication) कौशल को मजबूत करने पर जोर.

यह भी पढ़ें- IIT कानपुर का 4 साल का डिग्री कोर्स, JEE Advanced नहीं होगा जरूरी

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola