साढ़े तीन घंटे लेट समर स्पेशल, ढाई घंटे पीछे चली इंटरसिटी, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Updated:
विज्ञापन
साढ़े तीन घंटे लेट समर स्पेशल, ढाई घंटे पीछे चली इंटरसिटी, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

जमालपुर जंक्शन

Jamalpur Train Delay: रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03029 अप हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब साढ़े तीन घंटे विलंब से जमालपुर स्टेशन पहुंची. इस ट्रेन के जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 7:40 बजे था, लेकिन यह ट्रेन पूर्वाह्न 11:02 बजे स्टेशन पहुंची.

विज्ञापन

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

Jamalpur Train Delay: पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत साहिबगंज लूप लाइन के भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ. ट्रेनों के घंटों देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंची हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03029 अप हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब साढ़े तीन घंटे विलंब से जमालपुर स्टेशन पहुंची. इस ट्रेन के जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 7:40 बजे था, लेकिन यह ट्रेन पूर्वाह्न 11:02 बजे स्टेशन पहुंची.

दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी भी रही लेट

वहीं 13236 डाउन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे विलंब से चल रही थी. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:10 बजे है. खबर लिखे जाने तक ट्रेन जमालपुर नहीं पहुंची थी. रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन 11:57 बजे उरैन रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी.

यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

ट्रेनों के विलंब से परिचालन के कारण स्टेशन पर यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. खासकर दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को काफी असुविधा हुई.

नियमित ट्रेनों को दे रहे प्राथमिकता

यात्रियों का कहना है कि इस रेलखंड पर चलने वाली समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन लगातार विलंब से हो रहा है. इसके कारण अब कई यात्री समर स्पेशल ट्रेनों के बजाय नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों से यात्रा करना अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक मान रहे हैं.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन