बोल बम के जयकारों से गूंजा जमालपुर स्टेशन, रेल मार्ग से सुल्तानगंज रवाना हुए कांवरिया
सुल्तानगंज जाने वाली ट्रेन में सवार होते महिला व पुरुष कांवरिया | Prabhat Khabar Network
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के लिए जमालपुर रेलवे स्टेशन पर कांवरियों का आगमन शुरू हो गया है. बेगूसराय और खगड़िया जैसे क्षेत्रों से आए शिवभक्त सुल्तानगंज के लिए ट्रेन बदल रहे हैं. स्टेशन पर मेले जैसा माहौल है.
Jamalpur News: जमालपुर. विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर रेल मार्ग से कांवरियों के सुल्तानगंज जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. मंगलवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवरियों की भीड़ देखने को मिली. कांवरिया बेगूसराय और खगड़िया जिले के आसपास के क्षेत्रों से रेल मार्ग से जमालपुर पहुंचे थे, जहां से उन्होंने ट्रेन बदलकर सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान किया.
महेशखूंट-जमालपुर डेमू से पहुंचे कांवरिया
जानकारी के अनुसार 73461 अप महेशखूंट-जमालपुर डेमू पैसेंजर ट्रेन से बड़ी संख्या में कांवरिया जमालपुर स्टेशन पहुंचे. स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर उतरने के बाद श्रद्धालु प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंचे और 13410 डाउन किऊल-मालदा टाउन एक्सप्रेस से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुये.
उत्तरवाहिनी गंगा से जल भर शुरू करेंगे यात्रा
कांवरियों ने बताया कि वे करीब 50 लोगों के जत्थे में यात्रा कर रहे हैं. सभी श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचकर बुधवार को आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तरवाहिनी गंगा से जल उठाएंगे. इसके बाद पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे.
तीन से चार दिन में पहुंचेंगे बाबा धाम
Jamalpur News: श्रद्धालुओं ने बताया कि वे तीन से चार दिनों की पैदल यात्रा पूरी कर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे. इसके बाद वे बासुकीनाथ धाम जाकर पूजा-अर्चना भी करेंगे.
श्रावणी मेला को लेकर बढ़ी रौनक
कांवरियों के आगमन से जमालपुर रेलवे स्टेशन पर श्रावणी मेला की रौनक बढ़ गई है. रेल मार्ग से पहुंच रहे श्रद्धालुओं को देखते हुए स्टेशन परिसर में भी चहल-पहल बढ़ गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए