योगदान के बाद ड्यूटी से गायब दो GNM, सिविल सर्जन ने पूछा स्पष्टीकरण : 24 घंटे का अल्टीमेटम
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गापुर, संग्रामपुर | Prabhat Khabar Network
संग्रामपुर के दो स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात GNM के लगातार अनुपस्थित रहने पर सिविल सर्जन डॉ राजू ने कड़ा रुख अपनाया है। दोनों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है, साथ ही कार्यस्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
मुंगेर : संग्रामपुर प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर और दुर्गापुर में योगदान देने के बाद लगातार अनुपस्थित रहने वाले दो GNM से सिविल सर्जन डॉ राजू ने स्पष्टीकरण मांगा है. दोनों को पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर जवाब देने के साथ अपने कार्यस्थल पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है. निर्धारित समय में जवाब और योगदान नहीं देने पर प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है.
स्थानांतरण के बाद स्वास्थ्य केंद्र में किया था योगदान
सिविल सर्जन ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर के GNM विजय कुमार और दुर्गापुर के GNM नीरज गुप्ता का टेटियाबंबर से संग्रामपुर प्रखंड में स्थानांतरण किया गया था. दोनों ने अपने संबंधित स्वास्थ्य केंद्र में योगदान भी दिया, लेकिन इसके बाद लगातार अनुपस्थित पाए गये.
जिला स्तरीय गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत जांच एवं उपचार और एनीमिया मुक्त भारत अभियान की समीक्षा के दौरान दोनों की अनुपस्थिति का मामला सामने आया.
'नो वर्क, नो पे' के आधार पर अवकाश की बात
सिविल सर्जन के अनुसार, इस संबंध में संग्रामपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि दोनों GNM 'नो वर्क, नो पे' के आधार पर अवकाश पर हैं. विभागीय प्रावधान के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों को वर्ष में एक माह तक 'नो वर्क, नो पे' अवकाश का प्रावधान है.
इसके बाद भी यदि संबंधित कर्मी अपने पदस्थापित स्थल पर योगदान नहीं देते हैं, तो स्पष्टीकरण के साथ आरोप पत्र गठित कर चयन मुक्त करने की कार्रवाई का प्रावधान है.
24 घंटे में जवाब और योगदान का निर्देश
इसी आधार पर दोनों GNM से स्पष्टीकरण मांगा गया है. उन्हें पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर अपने कार्यस्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. निर्धारित समय में जवाब नहीं देने या ड्यूटी पर योगदान नहीं करने की स्थिति में एचआर पॉलिसी के अनुरूप चयन मुक्त संबंधी कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए