तारापुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, 10 मॉडल विद्यालयों और आदर्श थाना हरपुर का किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
सीएम सम्राट चौधरी

सीएम सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर के तारापुर का दौरा किया, जहां उन्होंने 10 मॉडल विद्यालयों और आदर्श थाना हरपुर का उद्घाटन किया. उन्होंने असरगंज में राजकीय डिग्री महाविद्यालय में भी पठन-पाठन की शुरुआत कराई.

विज्ञापन

Munger News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मुंगेर जिले के तारापुर पहुंचे. उन्होंने किसान वैदिक उच्च विद्यालय, लौना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए चयनित 10 मॉडल विद्यालयों का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया. इसके बाद आदर्श थाना हरपुर का उद्घाटन किया और असरगंज में राजकीय डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन की शुरुआत कराई.

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत


विद्यालय में बच्चों से किया संवाद, विज्ञान प्रदर्शनी का लिया जायजा
विद्यालय में बच्चों से किया संवाद, विज्ञान प्रदर्शनी का लिया जायजा

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 1:35 बजे किसान वैदिक उच्च विद्यालय, लौना स्थित हेलीपैड पर उतरा. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, गन्ना उद्योग विभाग एवं मुंगेर जिले के प्रभारी मंत्री संजय कुमार, पूर्व विधायक राजीव सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, जिलाधिकारी निखिल धनराज, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे.

मॉडल विद्यालयों का किया उद्घाटन, बच्चों से किया संवाद

Munger News: मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या निकेतन, लौना परिसर से रिमोट के माध्यम से जिले के चयनित 10 आदर्श विद्यालयों का समेकित उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने विद्यालय का भ्रमण किया. एक कक्षा में पहुंचकर शिक्षकों से शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली और विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई तथा विद्यालय की गतिविधियों पर बातचीत की. उन्होंने विद्यालय परिसर में लगी विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की.

हरपुर आदर्श थाना का किया उद्घाटन

विद्यालय कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से हरपुर पहुंचे, जहां दोपहर करीब 2:20 बजे स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया. उन्होंने फीता काटकर आदर्श थाना हरपुर का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद थाना भवन का निरीक्षण करते हुए थाना अध्यक्ष कक्ष, हाजत और अन्य कमरों का जायजा लिया तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की.

असरगंज में डिग्री महाविद्यालय में शुरू कराया पठन-पाठन

हरपुर से मुख्यमंत्री असरगंज पहुंचे, जहां उन्होंने राजकीय डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया और क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की.


विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन