आज से 4 अक्टूबर तक जमालपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, 16 ट्रेनों का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी सूची
ट्रेन की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network
पूर्व मध्य रेलवे में 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इस दौरान 64 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 16 ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा. यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें.
पूर्व मध्य रेलवे के राजेंद्र पुल स्टेशन पर नये पुल को डबल लाइन सुविधा से जोड़ने और दिनकर ग्राम सिमरिया एवं बरौनी स्टेशनों के बीच मेन लाइन कनेक्शन जोड़ने को लेकर रेलवे की ओर से प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा. यह कार्य 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चलेगा. इस दौरान दानापुर रेल मंडल के राजेंद्र पुल, हाथीदह जंक्शन, टाल और रामपुर डुमरा स्टेशनों तथा सोनपुर रेल मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन पर काम किया जाएगा.
इस कार्य का असर मालदा रेल मंडल के जमालपुर स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा. रेलवे ने कुल 64 ट्रेनों को रद्द करने, 16 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने और कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल करने का निर्णय लिया है.

इन ट्रेनों को किया गया रद्द
- 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस — 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक.
- 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस — 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक.
- 13415 अप मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस — 20, 23, 25, 27, 30 सितंबर तथा 2 अक्टूबर.
- 13416 डाउन पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस — 21, 24, 26, 28 सितंबर तथा 1 और 3 अक्टूबर.
- 13419/13420 अप-डाउन भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस — 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक.
- 13423 भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस — 24 सितंबर और 1 अक्टूबर.
- 13424 अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस — 26 सितंबर और 3 अक्टूबर.
- 13429 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस — 25 सितंबर और 2 अक्टूबर.
- 13430 आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस — 26 सितंबर और 3 अक्टूबर.
- 14003 अप मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस — 22, 26, 29 सितंबर और 3 अक्टूबर.
- 14004 डाउन नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस — 20, 24, 27 सितंबर और 1 अक्टूबर.
इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
- 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल — 20 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किऊल-गया ग्रैंड कॉर्ड लाइन के रास्ते चलेगी और पटना नहीं जाएगी.
- 22405 अप भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस — 22, 24, 26, 29 सितंबर तथा 1 और 3 अक्टूबर को किऊल-गया ग्रैंड कॉर्ड लाइन से चलेगी.
- 13334 डाउन पटना-दुमका एक्सप्रेस, 13402 डाउन दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और 22947 डाउन सूरत-भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस — बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-शेखपुरा-किऊल मार्ग से चलेंगी.
- 15097 भागलपुर-जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस — रतनपुर-मुंगेर-बरौनी मार्ग से चलेगी.
- 15098 जम्मू तवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस — बरौनी-मुंगेर-रतनपुर मार्ग से चलेगी.
- 15647 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल और 22406 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस — ग्रैंड कॉर्ड-किऊल-गया लाइन से चलेंगी.
- 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस — किऊल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर मार्ग से चलेगी.
यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति देखने की सलाह
राजेंद्र पुल और दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के बीच होने वाले इस कार्य के कारण अलग-अलग तिथियों में ट्रेनों के परिचालन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा. ऐसे में जमालपुर, भागलपुर, किऊल और आसपास के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए निर्धारित यात्रा तिथि पर ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेना जरूरी होगा.
ये भी पढ़ें : हाई-स्पीड ट्रेनों की सुरक्षा पर बड़ा कदम, जमालपुर IRIMEE और IIT खड़गपुर में हुआ पांच साल का समझौता
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए