तेजस राजधानी 9 घंटे से ज्यादा लेट, श्रावणी मेला स्पेशल भी 2 घंटे विलंब से, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
जमालपुर रेलवे स्टेशन | Prabhat Khabar Network

जमालपुर रेलवे स्टेशन | Prabhat Khabar Network

Jamalpur Train Update : तेजस राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 9 घंटे से अधिक विलंब से चल रही है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन भी 2 घंटे देरी से पहुंचने से श्रद्धालुओं की चिंताएं बढ़ गई हैं.

विज्ञापन

Jamalpur Train Update : अगरतला से चलकर मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड से गुजरने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही है. ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का समय शाम 7:16 बजे निर्धारित है, लेकिन अब इसके शाम करीब 4:33 बजे पहुंचने की संभावना जताई गई है.

रेलवे की जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे तक तेजस राजधानी एक्सप्रेस मालदा टाउन तक भी नहीं पहुंच सकी थी. जबकि मालदा टाउन से जमालपुर पहुंचने में इस ट्रेन को लगभग 4 घंटे 15 मिनट का समय लगता है. बताया गया कि असम में ट्रेन को डायवर्टेड रूट से चलाए जाने के कारण इसका परिचालन प्रभावित हुआ है.

यात्रियों को करना पड़ सकता है लंबा इंतजार

तेजस राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन के इतने लंबे विलंब से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर अतिरिक्त समय बिताना पड़ सकता है. खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी आगे की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है.

श्रावणी मेला स्पेशल भी दो घंटे विलंबित

दूसरी ओर भागलपुर से रांची जाने वाली 08645 अप श्रावणी मेला स्पेशल एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब 2 घंटे देरी से चल रही है. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:15 बजे है, लेकिन यह दोपहर 12:05 बजे तक जमालपुर पहुंची.

श्रावणी मेले के बीच बढ़ी यात्रियों की चिंता

सावन और श्रावणी मेले के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों और कांवरियों की भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे समय में प्रमुख ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें.


विज्ञापन
विजय कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन