गोबड्डा पैक्स अध्यक्ष पद पर पिंकी कुमारी निर्वाचित, 156 मतों से दर्ज की जीत

गोबड्डा पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत के बाद समर्थकों के साथ पिंकी कुमारी.
Gobadda PACS Election Result: देर रात तक चली मतगणना के बाद पिंकी कुमारी को पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनोज कुमार बिंद को 156 मतों से पराजित किया.
हवेली खड़गपुर से रतन झा की रिपोर्ट:
Gobadda PACS Election Result: हवेली खड़गपुर. प्रखंड के गोबड्डा पंचायत में गुरुवार को कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. देर रात तक चली मतगणना के बाद पिंकी कुमारी को पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनोज कुमार बिंद को 156 मतों से पराजित किया.
देर रात घोषित हुआ परिणाम
मतगणना समाप्त होने के बाद आरओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने पिंकी कुमारी को विजयी घोषित करते हुए निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया. परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई.
पांच मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान
प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोबड्डा पंचायत के पांच मतदान केंद्रों पर मतदान संपन्न कराया गया. सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे और वोट डालने के लिए लंबी कतारें देखी गईं.
महिला मतदाताओं ने दिखाई सक्रियता
पैक्स चुनाव में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक था. कुल 2,842 मतदाताओं में से 1,382 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस चुनाव की खास बात यह रही कि महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में अधिक देखने को मिली.
समर्थकों ने मनाया जश्न
जीत की घोषणा होते ही पिंकी कुमारी के समर्थकों ने फूल-मालाओं और अबीर-गुलाल से उनका स्वागत किया. समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जीत का जश्न मनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










