मुंगेर विश्वविद्यालय : डॉ. शिव कुमार मंडल बने नए प्रॉक्टर, कुलपति ने जारी की अधिसूचना

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर विवि का प्रशासनिक भवन.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Munger University : मुंगेर विश्वविद्यालय में डॉ. शिव कुमार मंडल को नया प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. यह नियुक्ति दो वर्षों के लिए प्रभावी होगी.

विज्ञापन

Munger University : मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार ने विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिव कुमार मंडल को नया कुलानुशासक (प्रॉक्टर) नियुक्त किया है. इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है.

विज्ञापन

दो वर्षों तक संभालेंगे प्रॉक्टर का दायित्व

विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के प्रावधानों के तहत डॉ. शिव कुमार मंडल को दो वर्षों अथवा अगले आदेश तक, जो पहले हो, प्रॉक्टर के पद पर कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में परिसर में अनुशासन और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी.

डॉ. जयंत कुमार को पदभार से किया गया मुक्त

अधिसूचना के अनुसार इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं वर्तमान प्रॉक्टर डॉ. जयंत कुमार को तत्काल प्रभाव से उनके पदभार से मुक्त कर दिया गया है. विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत यह बदलाव किया है.

10 महीने पहले बने थे प्रॉक्टर

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय ने नवंबर 2025 में डॉ. जयंत कुमार को प्रॉक्टर नियुक्त किया था. करीब 10 महीने बाद अब उनकी जगह डॉ. शिव कुमार मंडल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. विश्वविद्यालय के इस फैसले को प्रशासनिक पुनर्गठन के रूप में देखा जा रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन