स्नातक सेमेस्टर-2 परीक्षा शुरू होने से पहले मुंगेर विवि ने एक और परीक्षा केंद्र में किया बदलाव, नयी सूचना जारी

परीक्षार्थियों की सांकेतिक तस्वीर.
Munger University News : मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले एक और परीक्षा केंद्र में बदलाव की सूचना जारी की है. परीक्षा 29 जुलाई से 7 अगस्त तक आयोजित होगी, सभी तैयारियां पूरी.
Munger University News : मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-29 के स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा से पहले एक बार फिर परीक्षा केंद्र में आंशिक बदलाव किया है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार एमएस कॉलेज अलौली, सोनिहार के विद्यार्थियों की परीक्षा अब कोशी कॉलेज खगड़िया के स्थान पर टीचर ट्रेनिंग कॉलेज खगड़िया में आयोजित होगी. परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 जुलाई से ही शुरू होगी.
पहले भी बदले जा चुके हैं दो परीक्षा केंद्र
इससे पहले 23 जुलाई को भी विश्वविद्यालय ने दो कॉलेजों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया था. संशोधित व्यवस्था के तहत महिला कॉलेज, बड़हिया के विद्यार्थियों की परीक्षा एसएस कॉलेज महुस के स्थान पर आरलाल कॉलेज लखीसराय में ली जाएगी. वहीं गंगा देवी मेमोरियल कॉलेज, सुदामपुर (जमुई) के छात्रों की परीक्षा केकेएम कॉलेज जमुई की जगह सरस्वती अर्जुन एकलव्य डिग्री कॉलेज, जमुई में आयोजित होगी. अन्य सभी कॉलेजों के परीक्षा केंद्र पूर्व निर्धारित रहेंगे.
29 जुलाई से 7 अगस्त तक होगी परीक्षा
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा 29 जुलाई से 7 अगस्त तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.
कॉलेजों में भेजे गए एडमिट कार्ड
मुंगेर विश्वविद्यालय ने बताया कि संबंधित कॉलेजों को एडमिट कार्ड भेज दिए गए हैं. विद्यार्थी अपने-अपने कॉलेज से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं. विश्वविद्यालय ने छात्रों से अपील की है कि परीक्षा से पहले अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी अवश्य जांच लें और निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमित झा
अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










