नालंदा में स्मार्ट सिटी की सड़क बनी ‘पंचर जोन’, उभरे कीलों से रोज खराब हो रहे वाहन, हादसे का बढ़ा खतरा

Updated:
विज्ञापन
Nalanda News: Smart City road turns into a 'puncture

पंचर जोन की तस्वीर

Nalanda News : नालंदा शहर के अस्पताल चौक स्थित वासो साव चाय दुकान से नाला रोड मछली मंडी तक बनी स्मार्ट सिटी सड़क इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गई है. स्थानीय लोग सड़क को पंक्चर वाली सड़क के नाम से पहचानने लगे हैं. सड़क पर लेन निर्धारण के लिए लगाए गए प्लास्टिक रोड मार्कर और रिफ्लेक्टर टूट चुके हैं,

विज्ञापन

Nalanda News : (कंचन कुमार) नालंदा शहर के अस्पताल चौक स्थित वासो साव चाय दुकान से नाला रोड मछली मंडी तक बनी स्मार्ट सिटी सड़क इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गई है. स्थानीय लोग सड़क को पंक्चर वाली सड़क के नाम से पहचानने लगे हैं. सड़क पर लेन निर्धारण के लिए लगाए गए प्लास्टिक रोड मार्कर और रिफ्लेक्टर टूट चुके हैं, लेकिन उन्हें लगाने के लिए लगाए गए लोहे के कील और बोल्ट अब भी सड़क पर उभरे हुए हैं. यही कील वाहन चालकों के लिए खतरा बन गए हैं.

बाइक और स्कूटी सवारों पर सबसे अधिक खतरा, फिसलने की बढ़ी आशंका


वाहन चालकों का कहना है कि सड़क से गुजरने के दौरान कई बार अचानक टायर पंक्चर हो जाते हैं. विशेष रूप से बाइक और स्कूटी सवारों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. तेज गति में चल रहे वाहन का पहिया जैसे ही सड़क पर उभरे लोहे के कीलों से टकराता है, टायर तुरंत पंक्चर हो जाता है. इससे चालक का संतुलन बिगड़ने और दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है.

अचानक हवा निकलने से सड़क पर फिसल रहे वाहन


स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार वाहन चालकों को यह समझ ही नहीं आता कि उनका वाहन अचानक असंतुलित क्यों हो गया. टायर की हवा निकलते ही बाइक और स्कूटी सड़क पर फिसल जाती हैं. हालांकि अब तक किसी बड़ी दुर्घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन छोटी दुर्घटनाओं और वाहन क्षति की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इससे राहगीरों में भी डर का माहौल है.

नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रबंधन से कार्रवाई की मांग


स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने नगर निगम तथा स्मार्ट सिटी प्रबंधन से सड़क पर बचे लोहे के कीलों और क्षतिग्रस्त रोड मार्करों को तत्काल हटाने की मांग की है. विकास कुमार उर्फ गांधी जी, बैंक कर्मी विजय कुमार, शिक्षक टिंकू कुमार आदि लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क यदि आम लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन जाए तो निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल उठना स्वाभाविक है. प्रशासन से जल्द मरम्मत कर यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है.

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन