नालंदा में मारपीट और हत्या मामले में कार्रवाई, चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, भेजे गए जेल

नालंदा जिले में हुई मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। घटना के बाद से ये आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे.
नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के पुनहा गांव में मई माह में हुई मारपीट की घटना से जुड़े मामले में पुलिस ने फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि मई महीने में वाल्मीकि चौधरी और अनिल चौधरी के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे. घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.
उन्होंने बताया कि मारपीट में घायल अनिल चौधरी के पुत्र रवि कुमार की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी. इसके बाद अनिल पक्ष की ओर से वाल्मीकि चौधरी ने श्रवण चौधरी समेत 14 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस पहले ही सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
दूसरे पक्ष के फरार आरोपी भी गिरफ्तार
दूसरी ओर, वाल्मीकि चौधरी द्वारा दर्ज कराए गए मामले में अनिल चौधरी, उनकी पत्नी गौरी देवी, पुत्र शनि कुमार, पुत्रवधू सीमा देवी सहित पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया था.
घटना के बाद से ये सभी आरोपी फरार चल रहे थे. पुलिस ने छापामारी कर इनमें से चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










