नीट छात्रा का मामला: सात महीने बाद भी बेटी को न्याय नहीं, पीड़िता की मां ने सरकार व सीबीआई पर लगाए आरोप

Updated:
विज्ञापन
जानकारी देतीं मृतका की मां

जानकारी देतीं मृतका की मां

पटना NEET मामले में मृतक छात्रा की माँ ने CBI और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सात महीने बाद भी न्याय न मिलने पर परिवार ने आगे की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है.

विज्ञापन

Patna NEET Case : नीट छात्रा मामले में मृतक की मां ने मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार और सीबीआई पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी को अब तक न्याय नहीं मिला है और परिवार न्याय के लिए संघर्ष जारी रखेगा.

मृतका की मां ने आरोप लगाया कि सरकार सात महीने बाद भी उनकी बेटी को न्याय दिलाने में विफल रही है. उनका कहना था कि यदि कानून का प्रभावी राज होता तो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी होती और उनकी बेटी को इंसाफ मिल गया होता.

सीबीआई ने नहीं किया बयान दर्ज

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीबीआई परिवार पर ही आरोप लगाने की कोशिश कर रही है. उनके अनुसार, जांच एजेंसी ने उनका बयान दर्ज नहीं किया, जिसके बाद उन्हें अदालत में अपना बयान दर्ज कराना पड़ा. उन्होंने कहा कि इसके बाद सीबीआई उच्च न्यायालय चली गई.

सरकार आरोपियों को बचा रही है: मृतका की मां

मृतक की मां ने आरोप लगाया कि सरकार "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" की बात करती है, लेकिन उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हुई मौत के मामले में अब तक न्याय नहीं मिला. उनका दावा था कि पुलिस सात महीने बाद भी आरोपियों का पता नहीं लगा सकी और सरकार आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और जनता पर पूरा भरोसा है तथा उनकी बेटी को न्याय मिलने तक उनका परिवार अपनी लड़ाई जारी रखेगा.

इसे भी पढ़े: Tej Pratap Yadav Arrest: तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा, तुरंत रिहा करने की उठाई मांग



विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन