सारण के मजदूर की मुरादाबाद में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Author Manoj kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
मृतक के रोते बिलखते परिजन

मृतक के रोते बिलखते परिजन

Saran News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में काम करने गए सारण के एक प्रवासी मजदूर की कुत्ते के काटने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन

Saran News : तरैया थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के एक प्रवासी मजदूर की उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मौत हो जाने से परिवार में मातम पसरा है. मृतक की पहचान संग्रामपुर निवासी सुखारी राय के 38 वर्षीय पुत्र मुन्ना राय के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

15 दिन पहले कमाने गया था मुरादाबाद

भटगाई पंचायत के मुखिया ओम प्रकाश कुमार और मृतक के पिता सुखारी राय ने बताया कि मुन्ना राय करीब 15 दिन पहले परिवार के भरण-पोषण के लिए मुरादाबाद स्थित एक कंपनी में काम करने गया था.

कुत्ता काटने के बाद बिगड़ी तबीयत

परिजनों के अनुसार, करीब पांच दिन पहले मुन्ना राय को कुत्ते ने काट लिया था. इसके बाद उसने सरकारी अस्पताल में जाकर एंटी रैबीज का टीका लगवाया. कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. रात में सोने के दौरान वह पलंग से गिरकर बेहोश हो गया. साथियों और परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसके मस्तिष्क का ऑपरेशन किया. हालांकि ऑपरेशन के बाद उसकी मौत हो गई.

मंगलवार सुबह गांव पहुंचेगा शव

मृतक के पिता ने बताया कि परिजन और साथियों के सहयोग से शव को पैतृक गांव लाया जा रहा है. मंगलवार सुबह तक शव के संग्रामपुर पहुंचने की संभावना है.

पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी इंदु देवी, 18 वर्षीय पुत्र करण, 14 वर्षीय पुत्र अमन, पिता सुखारी राय समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर भटगाई पंचायत के मुखिया ओम प्रकाश कुमार भी मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

Also Read : सीवान में प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग मामले में सिपाही निलंबित, एसपी बोले- बिना आदेश चलाई गई गोली



विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन